Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान

Mirzapur The Movie New Poster: 'मिर्जापुर द मूवी' का नया पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में मशहूर गद्दी और बंदूकें नजर आ रही है। फिल्म का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 24, 2026 | 03:31 PM

मिर्जापुर द मूवी का नया पोस्टर जारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mirzapur The Movie Teaser Update: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। लंबे समय से चर्चा में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। खास बात यह है कि पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

जारी किए गए पोस्टर में ‘मिर्जापुर’ की सबसे चर्चित पहचान मानी जाने वाली ‘गद्दी’ को प्रमुखता से दिखाया गया है। गद्दी के दोनों ओर रखी बंदूकें फिल्म की कहानी में सत्ता, संघर्ष और खून-खराबे की झलक पेश करती हैं। पोस्टर में भले ही कहानी या किरदारों को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया हो, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि मिर्जापुर की दुनिया अब पहले से कहीं बड़े स्तर पर वापसी करने जा रही है।

कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा टीजर

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गद्दी है तो हम हैं। मिर्जापुर द मूवी का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।” इस घोषणा के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर के जरिए दर्शकों को पहली बार फिल्म की झलक देखने का मौका मिलेगा। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?

Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी

Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों

फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। साल 2018 में शुरू हुई मिर्जापुर ने अपनी दमदार कहानी, यादगार किरदारों और चौंकाने वाले ट्विस्ट के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

Mirzapur the movie new poster teaser release date announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 03:31 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Pankaj Tripathi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.