रजनीकांत की आइकॉनिक फिल्म ‘पदयप्पा’ 25 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी, 75वें बर्थडे पर होगा खास धमाका
Padayappa 1999 Movie: रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पदयप्पा' 25 साल बाद फिर से थिएटर्स में दस्तक दे रही है। 12 दिसंबर को 75वें जन्मदिन पर फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रजनीकांत की आइकॉनिक फिल्म 'पदयप्पा' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajnikanth Padayappa Re-Release: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्मों का जादू एक्शन, कॉमेडी और भावनाओं के शानदार मिश्रण से हर उम्र के दर्शकों को बांध लेता है। हर फिल्म में उनका अनोखा अंदाज और स्टाइल उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है।
दरअसल, उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘पदयप्पा’ 1999 में केएस रविकुमार के निर्देशन में बनी थी और रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और रजनीकांत की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके बावजूद, इसे टीवी पर बहुत कम बार दिखाया गया और आज तक किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
रजनीकांत की आइकॉनिक फिल्म दोबारा होगी रिलीज
रजनीकांत ने खुद इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया और कहानी भी लिखी। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्होंने कई अनुरोधों के बावजूद किसी भी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को इसके राइट्स नहीं दिए। उनका मानना था कि यह फिल्म सिर्फ बड़े पर्दे पर ही देखने लायक है, और इसे उनके करियर के 50वें साल के जश्न और फैंस के लिए एक तोहफा माना गया।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
अब 25 साल बाद यह फिल्म फिर से थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। रजनीकांत के 75वें जन्मदिन के मौके पर यानी 12 दिसंबर को यह री-रिलीज की जाएगी। फैंस के लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं है क्योंकि वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर सुपरस्टार की स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और कमाल की कॉमिक टाइमिंग का आनंद ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें- जया बच्चन के पैप्स बयान पर उर्फी जावेद ने कसा तंज, बिना नाम लिए कह दी बड़ी बात, VIDEO वायरल
दिग्गज अभिनेता के अलावा ये सितारे भी अहम भूमिका में आए थे नजर
इन सबके बीच अगर इस फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में बात करें, तो फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवाजी गणेशन, राम्या कृष्णन, सौंदर्या और अब्बास जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आए थे। विशेष रूप से राम्या कृष्णन का ‘नीलंबरी’ किरदार दर्शकों के लिए बेहद यादगार बन गया। यह किरदार कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से प्रेरित था।
आपको बता दें, ‘पदयप्पा’ की री-रिलीज फैंस के लिए बॉलीवुड और तमिल सिनेमा के क्लासिक अनुभव का मौका लेकर आ रही है। हालांकि, 25 साल बाद भी फिल्म का जादू और रजनीकांत का करिश्मा किसी भी दर्शक को मंत्रमुग्ध करने के लिए पर्याप्त है।
