Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से

Kishore Kumar Birth Anniversary: अभास कुमार गांगुली से किशोर कुमार बनने तक का सफर, चार शादियां, मधुबाला संग रिश्ते, धर्म बदलने की बात और उनके करियर से जुड़े कई किस्से आज भी लोगों को हैरान करते हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 04, 2026 | 06:00 AM

किशोर कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kishore Kumar Birth Anniversary Special Story: बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनके पिता कुंजलाल गांगुली वकील थे और परिवार का फिल्मी दुनिया से जुड़ाव उनके बड़े भाई अशोक कुमार के कारण हुआ। अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के बड़े अभिनेता बन चुके थे, जिसके बाद किशोर कुमार भी मुंबई पहुंचे।

शुरुआत में किशोर कुमार का सपना बड़ा गायक बनने का नहीं था। उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि संगीत ही उनकी असली पहचान है। शुरुआती दौर में वह महान गायक केएल सहगल से प्रभावित थे और उनकी तरह गाने की कोशिश करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अलग शैली बनाई। उनकी आवाज में मस्ती, दर्द और अलग अंदाज था, जिसने बाकी गायकों से अलग पहचान दिलाई।

मधुबाला से प्यार और निजी जिंदगी रही चर्चा में

किशोर कुमार की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। उन्होंने अपने जीवन में चार शादियां कीं। उनकी दूसरी शादी मधुबाला से हुई, जो आज भी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। वर्षों से यह दावा भी किया जाता रहा है कि मधुबाला से शादी के दौरान उन्होंने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रखा था। हालांकि, इस दावे को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स मौजूद हैं और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी

Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत

मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी

स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड

अपने अलग अंदाज के लिए भी थे मशहूर

किशोर कुमार अपनी अनोखी आदतों के लिए भी जाने जाते थे। कहा जाता है कि वह किसी भी गाने या फिल्म के लिए पहले एडवांस फीस लेते थे और बिना भुगतान के काम नहीं करते थे। उनके घर के बाहर लगा किशोर से सावधान का बोर्ड भी काफी चर्चित रहा। यही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में महिला आवाज में भी गाने गाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

ये भी पढ़ें- स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड

आज भी अमर हैं उनके गीत

किशोर कुमार ने अपने करियर में सैकड़ों यादगार गाने गाए, जो आज भी हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। उनकी गायकी, अभिनय और अनोखे व्यक्तित्व ने उन्हें हिंदी सिनेमा का ऐसा सितारा बना दिया, जिसकी चमक समय के साथ और बढ़ती गई। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर फैंस सिर्फ उनके गीत ही नहीं, बल्कि उनकी यादों और प्रेरणादायक सफर को भी पूरे सम्मान के साथ याद करते हैं।

Kishore kumar birth anniversary interesting facts marriage madhubala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.