-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajinikanth Kooli Box Office Collection Worldwide Opening Records
रजनीकांत की ‘कुली’ ने तोड़ा कई रिकॉर्ड, सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rajinikanth Coolie Movie: रजनीकांत की फिल्म कुली हाल ही में रिलीज हुई है और हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज 2 दिनों में वर्ल्डवाइड ओपनिंग में 6वां स्थान भी हासिल कर लिया है।

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Coolie Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसका फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं, रिलीज के बाद से हर दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म ने महज दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, साथ ही वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं अबतक का कलेक्शन…
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के अनुसार, ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 150.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे यह वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में 6वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म ने ‘लियो’, ‘सालार’, ‘देवरा’ और यहां तक कि शाहरुख खान की ‘जवान’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि, रिलीज के पहले दिन ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 53.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिनों में 118.5 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा दर्शकों के उत्साह से लगातार बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
ये भी पढ़ें- जब तुम्हारे बाप-दादा… स्वतंत्रता दिवस पर ट्रोल हुए जावेद अख्तर ने लोगों को दिया करारा जवाब
इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो टॉप 10 में ‘कुली’ 6वें स्थान पर है और पहले नंबर पर पुष्पा 2- 257 करोड़ रुपये, दूसरे पर बाहुबली 2- 200 करोड़ रुपये, तीसरे पर आरआरआर- 189 करोड़ रुपये, चौथे पर केजीएफ 2- 161 करोड़ रुपये, पांचवे पर कल्कि 2898 एडी- 161 करोड़ रुपये, छठवें पर कुली- 150.50 करोड़ रुपये, सातवें पर लियो- 144 करोड़ रुपये, आठवें पर सालार- 143 करोड़ रुपये, नौवें पर देवरा- 134 करोड़ रुपये और दसवें पर जवान 127 करोड़ रुपये कमाकर अपनी जगह बरकरार रखी है।
फिल्म के स्टारकास्ट
फिलहाल रजनीकांत के फैन बेस को देखते हुए फिल्म की सफलता किसी आश्चर्य से कम नहीं है, लेकिन इसमें और भी खास बात यह है कि ‘कुली’ में साउथ और बॉलीवुड के कई बड़े नाम एक साथ नजर आए हैं। फिल्म में नागार्जुन, कमल हासन, श्रुति हासन और सत्यराज अहम किरदारों में हैं, जबकि आमिर खान का दमदार कैमियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
Rajinikanth kooli box office collection worldwide opening records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMयवतमाल में दिल दहला देने वाली घटना: खेत में बिछाए अवैध करंट की चपेट में आने से युवक करण टेकाम की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













