रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले संडे पर की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
Coolie Collection: 14 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की कुली थिएटर में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो चलिए जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Coolie Box Office Collection Day 4: 14 अगस्त को रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। खास बात यह है कि फिल्म का सामना बड़े स्तर पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बिग बजट फिल्म ‘वॉर 2’ से हुआ, लेकिन इसके बावजूद ‘कुली’ टिकट खिड़की पर शानदार पकड़ बनाए हुए है।
‘कुली’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही जबरदस्त कारोबार किया और महज 72 घंटों के भीतर 159 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर 2025 की सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म बनने का खिताब हासिल कर लिया। हालांकि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा मिलने के बाद शनिवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ नहीं छोड़ी।
कुली के चौथे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह ‘कुली’ की कुल कमाई अब 194.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी फिल्म अब सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये दूर है 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से। उम्मीद है कि फिल्म सोमवार को ही यह आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
हालांकि, पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने शानदार कमाई की और दूसरे दिन 15.77 प्रतिशत गिरावट के साथ कलेक्शन 54.75 करोड़ रुपये रहा। साथ ही तीसरे दिन 27.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और फिल्म ने 39.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं चौथे दिन यानी संडे को फिल्म ने 35 करोड़ रुपये कमाए।
ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे
दिलचस्प बात यह है कि ‘कुली’ का मुकाबला सीधे-सीधे यशराज फिल्म्स की ‘वॉर 2’ से था, फिर भी यह लगभग 15–120 करोड़ रुपये तक आगे चल रही है। यह साफ दर्शाता है कि रजनीकांत की स्टार पावर अब भी बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल है।
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों को सरप्राइज करता है।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की मौत पर बहन मंदिरा कपूर का बयान, चल रहे प्रॉपर्टी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
फैंस ने दिए रिएक्शन
बता दें, फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं, लेकिन रजनीकांत की स्टार पावर और दर्शकों का भरपूर प्यार इसे सुपरहिट बना रहा है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो ‘कुली’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है।
