- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunjay Kapur Death Property Dispute Priya Sachdev Name Change Mandira Kapoor Reaction
संजय कपूर की मौत पर बहन मंदिरा कपूर का बयान, प्रॉपर्टी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mandhira Kapur: संजय कपूर की मौत से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर दिया। जिसपर उनकी बहन मंदिरा कपूर ने रिएक्ट है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mandira Kapur Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। यूके में पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय कपूर के जाने के बाद अब उनकी करीब 31 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर लिया है।
प्रिया के इस कदम ने चर्चा और विवाद दोनों को हवा दी है। इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए ही इस बदलाव के बारे में पता चला। मंदिरा ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव ने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर क्यों रखा है। यह उनका निजी निर्णय है और इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल परिवार में और भी कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर मुझे जवाब चाहिए।”
मंदिरा कपूर ने इंटरव्यू में भाई संजय को लेकर कही ये बात
मंदिरा कपूर ने इंटरव्यू के दौरान अपने भाई की अचानक हुई मौत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनकी मां रानी कपूर अपने बेटे की असमय मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। मंदिरा ने कहा कि “मेरी मां रोज मुझसे पूछती हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ? संजय बिल्कुल हेल्दी था। उसका आखिरी मेडिकल चेकअप कब हुआ था? क्या उसने दिल की जांच करवाई थी? हमें इन सवालों के जवाब चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
संजय कपूर की मौत के बाद अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या परिवार इस मामले को लंदन पुलिस के सामने उठाएगा। इस पर मंदिरा ने कहा कि यह फैसला उनकी मां और बहन के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-KSBKBT 2: बेटी की विदाई में टूट जाएगी तुलसी, परी के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगा मिहिर
करिश्मा के बाद प्रिया सचदेव से रचाई थी शादी
आपको बता दें, संजय कपूर का जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा है। करिश्मा कपूर से उनकी शादी और तलाक ने लंबे समय तक मीडिया का ध्यान खींचा। इसके बाद प्रिया सचदेव से उनका रिश्ता भी चर्चा में रहा। अब उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति और पारिवारिक रिश्ते फिर से सुर्खियों में हैं।
Sunjay kapur death property dispute priya sachdev name change mandira kapoor reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














