
(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : कपूर खानदान के दामाद राजा सैफ अली खान और परिवार के लाडले बेटे रणबीर राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस इवेंट में रणबीर कपूर से लेकर रीमा जैन तक पूरा परिवार एक साथ नजर आया। यह महोत्सव बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर साहब के जन्मदिन को मनाने के लिए आयोजित किया गया था। अब एक इवेंट से सैफ अली खान और रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो गया है।
कपूर परिवार ने पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। शुक्रवार को ओपनिंग के लिए पूरा कपूर परिवार पहुंचा। इस मौके पर सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ स्पॉट किए गए। पूरे परिवार ने एक साथ तस्वीरें क्लिक कीं। इस दौरान सभी हंसते नजर आए। लेकिन रेड कार्पेट पर अचानक तनाव का अहसास होने लगा।
एंटरटेनमेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सैफ अली खान और रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ये दिख रहा है कि सैफ, रणबीर से किसी बात पर नाराज नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में एक समय सैफ अली खान को हाथ जोड़ते हुए देखा जा रहा है, और इसके बाद रणबीर उन्हें स्क्रीनिंग की ओर ले जाने लगे। दरअसल जब रणबीर उनसे बात कर रहे थे तो सैफ साहब ने सख्त लहजे में ओके करते नजर आ रहे है। और ये शब्द को उनके मुंह से सुनने के बाद उनकी नाराजगी का अंदाजा लग रहा है।
14 दिसंबर 1924 को पृथ्वीराज कपूर के घर में एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम एक्टर रणबीर राज रखना चाहते थे। हालांकि किसी कारण उनका नाम रणबीर राज की जगह सृष्टि नाथ कपूर रखा गया था। कुछ सालों बाद सृष्टि नाथ कपूर को दुनिया राज कपूर के नाम से जानने लगे। राज कपूर महज 10 साल की उम्र में फिल्म ‘इंकलाब’ में नजर आए थे। इसके बाद वो साल 1947 में रिलीज फिल्म ‘नील कमल’ में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!






