Babil Khan: बाबिल खान ने एंग्जायटी अटैक के बाद पोस्ट किया था शॉकिंग वीडियो, राघव जुयाल बोले- हम सब…
Raghav Juyal On Babil Khan Video: बाबिल खान ने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बाद में उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन बॉलीवुड के बारे में कही गई उनकी बातों से लोग हैरान नजर आ रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
बाबिल खान ने एंग्जायटी अटैक के बाद पोस्ट किया था शॉकिंग वीडियो!
Raghav Juyal Talks About Babil Khan Anxiety Attack: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक हैरान करने वाला वीडियो जारी किया, जिसके बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वीडियो देखकर बाबिल खान के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दर्शक और सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने राघव जुयाल का नाम भी लिया है अब राघव जुयाल की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने बाबिल खान के एंग्जायटी अटैक के बारे में बात की है।
बाबिल खान वीडियो में रोते हुए नजर आए और उन्होंने कुछ लोगों का नाम लिया, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और शनाया कपूर का नाम लेने के साथ ही बॉलीवुड को फेक बताया और वह फूट-फूट कर रोने लगे। वीडियो उन्होंने कुछ समय के बाद ही डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। बाबिल खान की मां सुतापा सिकदर की तरफ से बताया गया है कि बाबिल खान को एंजायटी अटैक आ रहा है। राघव जुयाल ने भी बाबिल खान की मां से फोन पर बातचीत की है और बताया है कि वह बाबिल के लिए इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं।
What happened to Babil Khan???
Imagine being Irrfan Khan’s son and still having no power against other star kids and actors, we can only imagine what outsiders have to go through.. pic.twitter.com/UP0vXVGaDN — J Gautam ♑️ (@JagrutBharatiya) May 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
कभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
ये भी पढ़ें- अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने पर विराट कोहली ने दी सफाई, अनुष्का के बर्थडे पर बन गई थी खबर
राघव जुयाल ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में बताया बाबिल ऐसा क्यों कर रहे हैं, वह उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है, जबकि उन्होंने हमेशा बाबिल का सपोर्ट किया है। राघव जुयाल ने कहा कि लगता है बाबिल बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हैं। राघव जुयाल ने बताया कि उन्होंने बाबिल की मां सुतापा सिकदर से भी बातचीत की और पता चला की बाबिल को एंग्जायटी अटैक आ रहा है। वह हैदराबाद में है, जहां कल उन्हें शूटिंग करनी थी। राघव जुयाल ने बताया है कि वह बाबिल की इस मुश्किल घड़ी में वो उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, मैं खुद एक कोरस डांसर था, आज मैं जहां हूं वहां तक पहुंचने में मुझे कई साल लग गए हैं। हम सब बाबिल के साथ हैं। लेकिन स्ट्रगल उनका खुद अपना है, उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू होना चाहिए।
