पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 12 दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद ली अंतिम सांस
Rajvir Jawanda Passes Away: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। 27 सितंबर को बाइक एक्सीडेंट के बाद 12 दिन तक मोहाली अस्पताल में इलाज चला। पंजाबी जगत में शोक की लहर।
- Written By: अनिल सिंह
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का दुखद निधन
Punjabi singer Rajvir Jawanda: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। वह लगभग 12 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था।
राजवीर जवंदा का यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा तब हुआ जब वह अपनी मोटरसाइकिल से शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर के पास, सड़क पर अचानक एक पशु से टकराने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल लाए जाने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखा गया था। राजवीर का इतनी कम उम्र में चले जाना पंजाबी संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शोक में डूबा पंजाबी म्यूजिक जगत
राजवीर जवंदा के निधन की खबर से पूरे पंजाब और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है और पंजाबी संगीत जगत ने एक बेजोड़ आवाज खो दी है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सम्बंधित ख़बरें
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
ये भी पढ़ें- तान्या को कोख उजाड़ने पर तुला कृष, खुशखबरी सुनाने पर दी अबॉर्शन की सलाह
सेलेब्रिटीज ने जताया गहरा दुख
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी राजवीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “हम सबने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी, लेकिन अफसोस, भगवान की मर्जी कुछ और थी।” उन्होंने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने राजवीर को खुशमिजाज और नेकदिल बताया और इस क्षति को असहनीय दर्द करार दिया।
गुमनाम नहीं होगी ‘जवंदा’ की आवाज
अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे छोटे भाई।” राजवीर जवंदा ने अपनी आवाज और गानों से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई थी। उनके प्रशंसकों का मानना है कि भले ही वह शारीरिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी गूँजती हुई आवाज हमेशा उनकी यादों में ज़िंदा रहेगी। उनका असामयिक निधन एक होनहार युवा प्रतिभा का दुखद अंत है, जिससे पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।
