Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी

Ravi Kishan Exit: रियलिटी शो 'अलायंस' से रवि किशन की विदाई ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी पूरी हो गई है और अब वह गोरखपुर लौट रहे हैं। होस्ट कुणाल खेमू ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 01, 2026 | 03:58 PM

रवि किशन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ravi Kishan Exit Alliance Reality Show: रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अभिनेता और सांसद रवि किशन का सफर खत्म हो गया है। उनकी विदाई के दौरान शो का माहौल बेहद भावुक हो गया। सेट पर मौजूद कई कंटेस्टेंट्स अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखें नम हो गईं। शो में रवि किशन ने न सिर्फ अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि ‘रवि की हिंदी पाठशाला’ सेगमेंट के जरिए मनोरंजन के साथ सीख भी दी।

शो से विदा लेते समय रवि किशन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस मंच पर भरपूर प्यार और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई और अब अपने अगले कर्तव्यों की ओर लौटने का समय आ गया है। रवि किशन ने कहा कि मुझे इस शो में बहुत प्यार और सम्मान मिला। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है। जनता के वोट ने मुझे एक नया संदेश दिया है और अब मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, जहां मेरा घर है।

कंटेस्टेंट्स हुए इमोशनल

रवि किशन की विदाई का सबसे ज्यादा असर कंटेस्टेंट्स पर देखने को मिला। निखिल चिनापा ने कहा कि उन्होंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा और उनके अनुभवों ने उन्हें नई सोच दी। वहीं अरमान खेरा इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपनी कमाई तक रवि किशन को सौंप दी और रो पड़े। दूसरी ओर पायल गेमिंग ने कहा कि शो में रवि किशन की मौजूदगी सभी को हमेशा याद आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास

77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक

कुणाल खेमू ने की जमकर तारीफ

शो के होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रवि किशन की ऊर्जा और लोगों से जुड़ने का अंदाज बेहद खास था। कुणाल ने कहा कि शो के पहले दिन से ही रवि किशन ने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी बातें और उनका व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित करता था।

ये भी पढ़ें- Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास

शो में बदले टीमों के समीकरण

रवि किशन की विदाई के बाद शो में टीमों का नया समीकरण भी देखने को मिला। पहले बदलाव के बाद रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग और अरमान खेरा किंग्स टीम का हिस्सा बने। वहीं डॉली जावेद, डेलबर आर्य, सबी सूरी और रिव्वा किशन हंटर्स टीम में शामिल हुए। इसके अलावा कुशाल टंडन, डेजी शाह, रूही दोसानी और निखिल चिनापा वॉरियर्स टीम में हैं, जबकि नीति टेलर, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी और जैद दरबार लेजेंड्स टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

Ravi kishan exit alliance reality show prime video host kunal khemu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ravi Kishan
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.