प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Malti Marie Chopra Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंक चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन जब बात उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की आती है तो वह काफी सतर्क नजर आती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने खुलासा किया कि आखिर वह अपनी बेटी को पब्लिक लाइमलाइट से दूर क्यों रखती हैं और उसकी प्राइवेसी को लेकर इतनी सजग क्यों हैं।
दरअसल, प्रियंका हाल ही में अमांडा हिर्श के पॉडकास्ट ‘Not Skinny But Not Fat’ में शामिल हुई थीं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह और उनके पति निक जोनस चाहते हैं कि उनकी बेटी बड़े होते समय एक सामान्य जिंदगी जी सके और लोगों की नजरों से जितना हो सके दूर रहे।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे मालती बड़ी हो रही है, वे कोशिश करते हैं कि उसे सामान्य माहौल मिले। उनका मानना है कि दुनिया में अच्छे लोग भी हैं और वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी लोगों से डरकर या शक की नजर से देखना सीखे। इसलिए वे उसे गुमनाम रहने की आजादी देना चाहते हैं, ताकि वह खुद तय कर सके कि भविष्य में उसे पब्लिक लाइफ का हिस्सा बनना है या नहीं।
इसी बातचीत में प्रियंका ने एक चौंकाने वाली घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी बेटी का स्कूल से घर तक एक शख्स ने पीछा किया और उसे रिकॉर्ड भी किया। इस घटना ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि जब भी वह बेटी के साथ बाहर जाएंगी, सिक्योरिटी जरूर साथ रहेगी।
प्रियंका का कहना है कि उन्होंने खुद पब्लिक लाइफ चुनी है, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी को बिना उसकी इच्छा के उसी दुनिया में धकेल दिया जाए। वह चाहती हैं कि जब मालती बड़ी हो, तब वह खुद यह फैसला करे कि उसे लाइमलाइट में आना है या नहीं।
ये भी पढ़ें- Bollywood Spy Universe Films: बॉक्स ऑफिस पर स्पाई फिल्मों का जलवा, वॉर, टाइगर 3 और पठान ने बनाई टॉप 10 लिस्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आने वाली हैं। इस मेगा बजट फिल्म में उनके साथ
महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1000 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।