Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका चोपड़ा के बिजी शेड्यूल ने छीना शूर्पणखा का रोल, ‘रामायण’ में रकुल प्रीत का डेब्यू दमदार

नितेश तिवारी की 'रामायण' में शूर्पणखा के किरदार में प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया। अब रकुल प्रीत सिंह को इस रोल के लिए साइन किया गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 12, 2025 | 09:40 AM

प्रियंका चोपड़ा के बिजी शेड्यूल ने छीना शूर्पणखा का रोल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। लगभग 800 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को शामिल किया गया है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा के अहम किरदार में साइन किया गया है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किरदार के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शूर्पणखा के किरदार की कहानी में बेहद अहम भूमिका है और इसी कारण मेकर्स इस किरदार को दमदार बनाना चाहते थे।

शूर्पणखा के किरदार के लिए मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया। हालांकि, प्रियंका के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और बिजी शेड्यूल के चलते बात नहीं बन पाई। वह ‘सिटाडेल सीजन 2’, ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में व्यस्त हैं। इस वजह से रकुल प्रीत सिंह को इस रोल के लिए चुना गया। एक सूत्र के मुताबिक, रकुल इस किरदार में परफेक्ट फिट हैं और उन्होंने इसमें एक नई इंटेंसिटी और फ्रेशनेस ला दी है, जो इस भूमिका को और भी प्रभावशाली बनाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

‘Dhurandhar 2’ की रफ्तार हुई धीमी, क्या अब ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना रह गया नामुमकिन?

‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा

Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता

‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार

ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ठग लाइफ की कमाई में गिरावट, जानें अन्य का हाल

फिल्म ‘रामायण’ की स्टारकास्ट भी बेहद भव्य है। सनी देओल हनुमान के रोल में हैं, अमिताभ बच्चन जटायु के रूप में नजर आएंगे, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखेंगी। काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। ‘रामायण’ न सिर्फ अपनी स्टारकास्ट बल्कि विजुअल इफेक्ट्स और भव्य प्रस्तुति के कारण भी सुर्खियों में है। प्रियंका के न होने का फैंस को थोड़ा दुख जरूर होगा, लेकिन रकुल की नई छवि दर्शकों को चौंका सकती है।

Priyanka chopra busy schedule shurpanakha rakul preet debut ramayana strong

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 09:40 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Priyanka Chopra
  • Rakul Preet Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.