-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Box Office Collection Of Housefull 5 Thug Life And Bhool Chuk Maaf
हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ठग लाइफ की कमाई में गिरावट, जानें अन्य का हाल
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कमल हासन कि फिल्म 'ठग लाइफ' की कमाई में काफी गिरावट आई है।

हाउसफुल 5 और ठग लाइफ की कमाई
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी धमाल मचा रही है। उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दूसरी तरफ, कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। साथ ही कुछ और फिल्मों का भी प्रदर्शन चर्चा में है। आएगी जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने कितने की कमाई की है।
हाउसफुल 5 ने मचाया धमाल
‘हाउसफुल 5’ एक कॉमेडी एंटरटेनर है जिसने रिलीज के बाद से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। छठे दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 119.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, और रविवार को 32.5 करोड़ का मजबूत प्रदर्शन किया था। लगातार घटती-बढ़ती कमाई के बावजूद फिल्म ने 6 दिनों में 100 करोड़ क्लब पार कर लिया है।
ठग लाइफ का हाल बेहाल
तमिल सिनेमा के दिग्गज कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शुरुआत भले ही मजबूत रही हो, लेकिन अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कहानी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी। ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ की कमाई करने के बाद, सातवें दिन यह घटकर मात्र 1.22 करोड़ पर आ गई। फिल्म की कुल कमाई अब 42.22 करोड़ रुपये पर आकर ठहर गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
भूल चूक माफ की कमाई
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशन से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़, और अब तक कुल 70.34 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि तीसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट देखी जा रही है, बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 30 लाख का कारोबार किया।
ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने पीएम मोदी को बताया ‘वर्ल्ड लीडर’
मिशन इंपॉसिबल 8 का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई को रिलीज हुई थी। ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का क्रेज भी तक भारत में बना हुआ है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। फिल्म ने अब तक 99.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 26वें दिन अंग्रेज़ी संस्करण ने 40 लाख और हिंदी वर्ज़न ने 10 लाख रुपये कमाए।
Box office collection of housefull 5 thug life and bhool chuk maaf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














