- Hindi News »
- Entertainment »
- Pritam Chakraborty Crazy About Music Childhood Song Remained Controversy
Pritam Birthday: बचपन से संगीत के दीवाने थे प्रीतम चक्रवर्ती, विवादों में छाया रहा सिंगर का गाना
प्रीतम चक्रवर्ती बचपन से संगीत के दीवाने थे। अपनी दीवानगी को करियर में बदलने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बैंड ‘जोतुग्रिहेर पाखी’ की स्थापना की, जिसमें वे मुख्य गिटारिस्ट थे।
- Written By: सोनाली झा

बचपन से संगीत के दीवाने थे प्रीतम चक्रवर्ती
मुंबई: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी संगीतकारों में शामिल प्रीतम चक्रवर्ती का जन्म 14 जून 1971 को कोलकाता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। प्रीतम चक्रवर्ती आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। संगीत से उनका रिश्ता बचपन से ही जुड़ा रहा। उनके पिता प्रबोध चक्रवर्ती स्वयं संगीतज्ञ थे, जिनसे प्रीतम ने अपनी प्रारंभिक संगीत शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के समय में प्रीतम राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन दिल से वह हमेशा संगीत के प्रति समर्पित रहे।
प्रीतम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बैंड ‘जोतुग्रिहेर पाखी’ की स्थापना की, जिसमें वे मुख्य गिटारिस्ट थे। इस बैंड ने अपना एक कैसेट भी रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय बांग्ला बैंड चंद्रबिंदु में बिताया और फिर ‘मेट्रो’ नाम से एक नया बैंड बनाया, जो बाद में फिल्म लाइफ इन ए… मेट्रो का हिस्सा बना। प्रीतम ने 1994 में पुणे के एफटीआईआई से साउंड रिकॉर्डिंग और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
प्रीतम साल 1997 में मुंबई पहुंचे और शुरुआती दिनों में जिंगल्स और टीवी टाइटल ट्रैक्स बनाने लगे। प्रीतम ने सैंट्रो, थम्स अप, मैकडॉनल्ड्स जैसे ब्रांड्स के लिए भी काम किया। उनका पहला बड़ा हिट गाना था ‘तू ही मेरी शब है’, जिसके बाद उन्होंने ‘आओगे जब तुम’, ‘पहली नजर’, ‘तुम ही हो बंधु’, ‘गेरुआ’, ‘कलंक’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Shetty Birthday: कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, काजोल के लिए बने स्पॉट बॉय
61 साल के हुए आमिर खान, किरदार में ढलने के लिए सीखी कई भाषाएं, यूनिक मार्केटिंग से बने ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ से प्रेरित है फिल्म
‘राजनीति 2’ पर काम शुरू! प्रकाश झा ने दिया बड़ा अपडेट, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ?
ये भी पढ़ें- महादेव के भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, विज्ञान के साथ रखते थे भगवान में भी गहरी आस्था
जहां एक ओर प्रीतम को उनकी रचनात्मकता के लिए सराहा गया, वहीं दूसरी ओर वह कई कॉपीराइट विवादों में भी घिरे। ‘पहली नजर’ की धुन पर चोरी का आरोप लगा, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। इसके अलावा फिल्म एजेंट विनोद के गाने ‘पुंगी’ पर भी आरोप लगे, हालांकि बाद में आरोप लगाने वाले बैंड ने माफी मांग ली। प्रीतम ने एक इंटरव्यू में माना कि उन्होंने करियर की शुरुआत में कुछ गलतियां कीं, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि कई बार उन पर झूठे आरोप भी लगाए गए। आज वे इंडस्ट्री के उन चुनिंदा संगीतकारों में हैं, जिनकी धुनें युवाओं के दिलों में बसती हैं।
Pritam chakraborty crazy about music childhood song remained controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रोपेन-ब्यूटेन आपूर्ति बंद: संभाजीनगर के उद्योगों पर संकट के बादल, रोजगार पर भी पड़ सकता है असर
Mar 14, 2026 | 09:32 AM40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां! झुर्रियां और ढीली स्किन के लिए मेकअप से पहले करें ये 1 काम
Mar 14, 2026 | 09:31 AMपाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग: अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता का ध्यान भटका रही पाकिस्तानी सेना
Mar 14, 2026 | 09:28 AMऔरंगाबाद खंडपीठ सख्त: 4 हफ्तों में जारी करें शालार्थ आईडी व बकाया वेतन, राज्यभर में गाइडलाइन लागू करने के आदेश
Mar 14, 2026 | 09:19 AMBAN vs PAK: ‘इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो किया,’ सलमान आगा को रन आउट करने के बाद मेहदी हसन ने दी प्रतिक्रिया
Mar 14, 2026 | 09:15 AM10 साल में दोगुनी हुई खपत…LPG उत्पादन वहीं का वहीं, बड़े संकट की ओर बढ़ रहा देश? आंकड़ों से समझें पूरी बात
Mar 14, 2026 | 09:12 AMसिडको जमीन विवाद: संभाजीनगर में खुली जमीनों का निजीकरण? शिवसेना ने उठाया मुद्दा; महापौर से कार्रवाई की मांग
Mar 14, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














