- Hindi News »
- Entertainment »
- Preity Zinta Wishes Her Twins On Their First Birthday Shared A Picture And Wrote A Heart Touching Note
प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वां बच्चों के फर्स्ट बर्थडे पर किया विश, तस्वीर शेयर कर लिखा हार्ट टचिंग नोट
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रीति जिंटा (Preity Zinta) लंबे समय से हिंदी सिनेमा से दूर है। वो इन दिनों अमेरिका में रह रही हैं। साल 2021 में अभिनेत्री ने सरोगेसी के जरिए जुडवां बच्चों की मां बनीं हैं। उन्होंने इस गुड न्यूज को अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। उनके बेटे का नाम जय है और बेटी का नाम जिया है। प्रीति जिंटा के जुड़वां बच्चे आज एक साल के पूरे हो गए है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने बच्चों को फर्स्ट बर्थडे विश किया है। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चों के लिए अलग-अलग पोस्ट शेयर की है।
जिसमें उन्होंने अपने पहले पोस्ट में अपने बेटे जय के साथ तस्वीर शेयर की हैं साथ ही उन्होंने हार्ट टचिंग नोट भी लिखा हैं। तस्वीर में मां और बेटे काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपने जीवन में जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैं, उनमें से कुछ भी आपकी मां होने के करीब नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक-दूसरे को कई जन्मों से जानते हैं…। इसमें, मैं यह सोचना बंद नहीं कर सकती कि हम एक-दूसरे के साथ कितना प्यार साझा करेंगे और मेरे छोटे से चमत्कार को देखकर मेरा दिल कितना भर जाएगा। आई लव यू हर दिन हैप्पी बर्थडे मेरी जान।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
Shani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
विनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
आपका जीवन आज और हमेशा खुशियों से भरा रहे। यहां कई और मुस्कान, गले लगना और हंसना है। लव यू टू मून एंड बैक!’ वहीं प्रीति जिंटा अपनी दूसरी पोस्ट में बेटी जिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने बेटी के जन्मदिन पर नोट में लिखा, ‘मैं हमेशा से जानती थी कि मैं तुम्हें चाहती हूं … मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की, मैंने तुम्हारे लिए कामना की और अब तुम यहां हो और एक साल हो गया है, मेरा दिल भर गया है और मैं आपकी अनमोल मुस्कान, आपके गर्मजोशी भरे गले और मेरे जीवन में आपकी उपस्थिति के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।
मेरी नन्ही जिया मामा की तरफ से मेरी नन्ही गुड़िया को जन्मदिन की बधाई। आप वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी आशा की थी और इससे भी अधिक। आपका जीवन आज हमेशा प्यार और खुशियों से भरा रहे और हमेशा मैं आपको चांद और वापस प्यार करती हूं। जैसे-जैसे हर दिन आपके लिए मेरा प्यार कई गुना बढ़ जाता है।’ अभिनेत्री के दोनों पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स सभी जय और जिया को पहले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और अपना प्यार भेज रहे हैं।
Preity zinta wishes her twins on their first birthday shared a picture and wrote a heart touching note
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
May 09, 2026 | 08:13 PMShani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
May 09, 2026 | 08:11 PMविनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
May 09, 2026 | 08:11 PMसमंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PMतमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
May 09, 2026 | 07:50 PMपश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
May 09, 2026 | 07:47 PMGT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM










