- Hindi News »
- Sports »
- Vinesh Phogat Wfi Show Cause Notice Wrestling Return Ban 2026
विनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को वापसी से पहले कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्हें जवाब देने के लिए 14 दिन का समय मिला है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

विनेश फोगाट (फोटो- सोशल मीडिया)
Wrestling Federation of India on Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी Wrestling Federation of India ने 9 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उनसे अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन से जुड़े कई सवालों के जवाब मांगे गए हैं। इसके साथ ही महासंघ ने उनकी घरेलू प्रतियोगिताओं में वापसी पर भी फिलहाल रोक लगा दी है।
जून तक नहीं कर पाएंगी वापसी
डब्ल्यूएफआई ने साफ कर दिया है कि विनेश 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। माना जा रहा था कि वह 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी कर सकती हैं, लेकिन अब उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। महासंघ का कहना है कि संन्यास से वापसी के लिए जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड उन्होंने पूरा नहीं किया।
15 पन्नों के नोटिस में लगे गंभीर आरोप
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को 15 पन्नों का विस्तृत नोटिस भेजा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके कुछ कदमों से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है। महासंघ ने यह भी दावा किया कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई के संविधान और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के एंटी डोपिंग नियम 2015 का उल्लंघन किया है। नोटिस में चार प्रमुख आरोपों का जिक्र किया गया है, जिनमें 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान तय सीमा से अधिक वजन पाए जाने का मामला भी शामिल है, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
डोपिंग नियमों का भी देना होगा जवाब
यूडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि अगर विनेश दोबारा रेसलिंग में वापसी करना चाहती हैं, तो उन्हें कम से कम छह महीने पहले इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी या संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघ को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही उन्हें एंटी डोपिंग टेस्टिंग के लिए हर समय उपलब्ध रहना होगा। वाडा नियम 5.6.1 के अनुसार कोई भी खिलाड़ी यदि लंबे समय तक डोप टेस्टिंग सिस्टम से बाहर रहता है, तो वह सीधे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसे में अब सभी की नजर विनेश फोगाट के जवाब और डब्ल्यूएफआई के अगले कदम पर टिकी हुई है।
Vinesh phogat wfi show cause notice wrestling return ban 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
May 09, 2026 | 08:11 PMसमंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PMतमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
May 09, 2026 | 07:50 PMपश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
May 09, 2026 | 07:47 PMGT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














