‘स्पिरिट’ से निकाले जाने की खबरों पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी, बताई संदीप रेड्डी के साथ विवाद की सच्चाई
Prakash Raj Spirit Movie: संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ने की खबरों पर प्रकाश राज ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prakash Raj Reacted On Leaving Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें तेज़ थीं कि दीपिका पादुकोण के बाद अब सीनियर एक्टर प्रकाश राज ने भी यह फिल्म छोड़ दी है। बताया जा रहा था कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से प्रकाश राज और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच मतभेद हो गए, जिसके बाद एक्टर ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।
हालांकि अब खुद प्रकाश राज ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रख दी है। एक्टर ने साफ शब्दों में इन सभी रिपोर्ट्स को बेबुनियाद और फर्जी करार दिया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने कहा कि उनके फिल्म छोड़ने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
प्रकाश राज ने संदीप संग नाराजगी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
प्रकाश राज के बयान के बाद खुद संदीप रेड्डी वांगा ने भी इन अटकलों पर नाराजगी जाहिर की। वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फिल्म की शूटिंग अभी उनके सीन तक पहुंची भी नहीं है और उससे पहले ही “व्हाट्सऐप फैक्ट्रियां” झूठी कहानियां गढ़ रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि लोग बिना तथ्य जाने जहरीली खबरें फैला रहे हैं और उन्हें अपनी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
To all the toxic #Fakenews peddlers…. On #Spirit the movie . We have not even started shooting for my scenes .. and you whatsup factories speculate stories . Grow up and have a life 😂😂😂😂. #justasking — Prakash Raj (@prakashraaj) February 9, 2026
बता दें कि ‘स्पिरिट’ को भद्रकाली पिक्चर्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। इससे पहले यही टीम रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ लेकर आई थी। ‘स्पिरिट’ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे ससुरालवाले मेरी वाइफ को नहीं भेज रहे…’ अमिताभ बच्चन के हाथ में पोस्टर देख हंस पड़े लोग, VIDEO वायरल
‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण पहले हुई थी बाहर
फिल्म पहले ही तब सुर्खियों में आ गई थी जब साल 2024 में दीपिका पादुकोण इसके बाहर हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट, फीस में बढ़ोतरी और प्रॉफिट शेयर जैसी शर्तें रखी थीं, जिस पर मेकर्स सहमत नहीं हुए और बात बिगड़ गई। अब प्रकाश राज के बयान के बाद साफ हो गया है कि ‘स्पिरिट’ को लेकर उड़ रही नई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और फिल्म अपने तय प्लान के अनुसार आगे बढ़ रही है।
