संडे को चला प्रभास का जादू, ‘द राजा साब’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड
Prabhas New Film 100 Crore Club: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Raja Saab Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज देखने को मिल रहा था। प्रभास की स्टार पावर और फिल्म के अनोखे हॉरर-कॉमेडी कॉन्सेप्ट के चलते ओपनिंग डे पर थिएटर्स में अच्छी भीड़ नजर आई। हालांकि, पहले दिन के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन इसके बावजूद ‘द राजा साब’ ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।
‘द राजा साब’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में ही 9.15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। पहले दिन ‘द राजा साब’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और यह 26 करोड़ रुपये तक सिमट गई।
अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन रात 9 बजे तक 17.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
26/11 हमले में नर्सों की बहादुरी की कहानी लेकर आई कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर
Bobby Deol ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुश्किल दौर में पत्नी तान्या ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा
चंडीगढ़ में Badshah के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में किया गया सील
Cocktail 2 Trailer Out: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, शाहिद कपूर पर फिदा हुईं कृति सेनन और रश्मिका
तीन दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
महज तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर ‘द राजा साब’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में चार दिन का समय लिया था। वहीं प्रभास की इस फिल्म ने उससे भी कम वक्त में यह आंकड़ा पार कर लिया।
ये भी पढ़ें- Border 2 से पहले OTT पर दस्तक दे रही ये वॉर फिल्म, 2 घंटे 17 मिनट के हर सीन में दिखेगा बलिदान का जज्बा
कुल इतने करोड़ में बनी है फिल्म
‘द राजा साब’ को मारुति ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले डायरेक्ट किया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का अनुमानित बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के नियमों के मुताबिक, सुपरहिट बनने के लिए फिल्म को लगभग 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।
