‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
Raghav Juyal Reaction: राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना उनके संस्कारों का हिस्सा है। शहनाज भी राघव को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं।
- Written By: सोनाली झा
राघव जुयाल और शहनाज गिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raghav Juyal Shehnaaz Gill Dating: राघव जुयाल और शहनाज गिल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें राघव भीड़ के बीच शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के प्रमोशन के दौरान राघव जुयाल ने पिंकविला से बातचीत में वायरल वीडियो और डेटिंग की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा महिलाओं का सम्मान करना और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करना सिखाया है। राघव ने कहा कि अगर मेरे साथ कोई भी महिला हो और कुछ लोग उसे परेशान करें, तो मैं कभी चुप नहीं रह सकता।
राघव जुयाल ने कही ये बात
राघव ने आगे कहा कि मैं अपने दोस्तों, परिवार और अपने साथ मौजूद किसी भी महिला की आखिरी दम तक रक्षा करूंगा। यही मेरे संस्कार हैं। किसी महिला की सुरक्षा करना उनके लिए सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनका स्वभाव है। उनके अनुसार, उनकी पहचान सिर्फ एक कलाकार या डांसर के रूप में नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में भी है जो मुश्किल वक्त में दूसरों के साथ खड़ा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
सीजेपी के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा दावा, बोलीं- ‘हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे’
Netflix पर गूंजेगी ऑपरेशन सफेद सागर की गूंज, सिद्धार्थ-जिमी की मिलिट्री ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज
स्टार इमेज से ज्यादा इंसानियत को देते हैं अहमियत
राघव ने यह भी साफ किया कि ऐसे मामलों में उन्हें अपनी स्टार इमेज या लोगों की राय की कोई चिंता नहीं होती। अगर उनके सामने किसी महिला के साथ गलत होता दिखे, तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के उसकी मदद करेंगे। उनके लिए इंसानियत और सुरक्षा किसी भी पब्लिक इमेज से कहीं ज्यादा मायने रखती है।
शहनाज गिल ने भी किया था रिश्ते पर रिएक्ट
इससे पहले शहनाज गिल भी डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करने से इनकार करते हुए कहा था कि राघव जुयाल उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। शहनाज ने साफ किया था कि हर बार किसी के साथ नजर आने का मतलब रिलेशनशिप नहीं होता। अब राघव के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ने डेटिंग की खबरों को महज अफवाह बताया है और अपनी दोस्ती को ही उनके रिश्ते की असली पहचान बताया है।
