- Hindi News »
- Entertainment »
- Payal Rohatgi Birthday Known Life Struggle Depression Sangram Singh Love Story
बिग बॉस से मिली निगेटिव पहचान, शराब की लत में टूटीं पायल रोहतगी, मगर प्यार ने बदल दी पूरी जिंदगी
Payal Rohatgi Birthday: बिग बॉस फेम पायल रोहतगी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर चलिए कभी डिप्रेशन और शराब की लत में फंसीं एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े कुछ किस्से जानते हैंं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

पायल रोहतगी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Payal Rohatgi Life Journey: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन वो अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब पायल जिंदगी से पूरी तरह टूट चुकी थीं। दरअसल, आज यानी 9 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 47 वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके जीवन से जुड़ा किस्सा जानते हैं…
बता दें, पायल रोहतगी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 2’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, इस शो ने उन्हें जितनी पॉपुलैरिटी दी, उतनी ही नेगेटिव पब्लिसिटी भी। इसके बाद पायल ने कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में खुलासा किया था कि बिग बॉस के घर में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने बताया, “मुझे वहां पूरी तरह निगेटिव दिखाया गया। मेरे लव एंगल को ऐसे दिखाया गया जिससे मेरी पर्सनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा। शो से बाहर आने के बाद लोगों ने मुझे गलत समझा।”
डिप्रेशन और शराब की लत में फंसी थीं पायल
बिग बॉस से बाहर आने के बाद पायल मानसिक तनाव में चली गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस दौर में वो खुद को बिल्कुल अकेला महसूस करती थीं और शराब की आदी हो गई थीं। पायल ने आगे बताया कि “मैं हर समय शराब पीती रहती थी। दिन और रात का फर्क ही मिट गया था। कई बार तो ऐसा लगा कि अब जीने का कोई मतलब नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Reaction: धुरंधर 2 का जादू बरकरार, विक्की कौशल भी हुए फैन, रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
ममूटी-मोहनलाल की मेगा फिल्म ‘पैट्रियट’ पोस्टपोन, जल्द ही नई रिलीज डेट घोषित करेंगे मेकर्स
Ramayana Movie 2026: रणबीर कपूर ने ठुकराया था भगवान राम का रोल, पिता बनने के बाद बदल गया फैसला
लंबे इंतजार के बाद थलपति विजय की ‘जना नायगन’ रिलीज के लिए तैयार, मेकर्स का ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द

संग्राम सिंह बने एक्ट्रेस जीवन का सहारा
इसी मुश्किल समय में उनके जीवन में संग्राम सिंह आए। पेशे से पहलवान और अभिनेता संग्राम ने पायल का हर कदम पर साथ दिया। उन्होंने पायल को थेरेपी दिलवाई और उन्हें धीरे-धीरे उस अंधेरे दौर से बाहर निकाला। पायल ने बताया था कि संग्राम की सकारात्मक सोच और उनकी मौजूदगी ने उन्हें दोबारा जीने की वजह दी।
कपल की लव स्टोरी
कठिन दौर में शुरू हुई ये दोस्ती प्यार में बदली और कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हाल ही में उनके तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन संग्राम ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि उनका रिश्ता पहले से कहीं मजबूत है।
Payal rohatgi birthday known life struggle depression sangram singh love story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vicky Kaushal Reaction: धुरंधर 2 का जादू बरकरार, विक्की कौशल भी हुए फैन, रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
Apr 01, 2026 | 11:40 AMगोंदिया में ‘लालपरी’ हाउसफुल! शादियों और छुट्टियों के लिए 15 अप्रैल से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, जानें पूरा रूट
Apr 01, 2026 | 11:39 AMकिसानों को बड़ी सौगात, येवला कृषि मंडी में बनेगा किसान भवन, 1.52 करोड़ रुपये सरकार ने किए मंजूर
Apr 01, 2026 | 11:36 AMमहंगाई का डबल झटका: कमर्शियल LPG की कीमतों में भारी उछाल, जानें मुंबई और दिल्ली के नए दाम
Apr 01, 2026 | 11:34 AMमहाराष्ट्र प्रशासन में बड़ा फेरबदल, तुकाराम मुंढे का 24वां तबादला, 10 IAS अफसरों की नई नियुक्तियां, देखें सूची
Apr 01, 2026 | 11:32 AMगर्मियों की छुट्टियों पर सरकार का आदेश जारी, 2 मई से ‘वेकेशन’, पर विदर्भ में 1 जुलाई की मांग क्यों?
Apr 01, 2026 | 11:29 AMमालेगांव में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, जिप सदस्य की जमीन पर 30.72 लाख का दंड; तकनीकी जांच फिर से शुरू
Apr 01, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM













