- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia St Bus Summer Special Lalpari Housefull Extra Services 2026
गोंदिया में ‘लालपरी’ हाउसफुल! शादियों और छुट्टियों के लिए 15 अप्रैल से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, जानें पूरा रूट
Gondia ST Bus News: गोंदिया डिपो की 'लालपरी' हाउसफुल! 15 अप्रैल से चलेंगी अतिरिक्त बसें। शादियों और छुट्टियों के लिए लोणार, नांदेड़ और नागपुर के लिए विशेष नियोजन।
- Written By: प्रिया जैस

गोंदिया बस डिपो (सौजन्य-नवभारत)
Lalpari Summer Special Buses: गर्मियों की छुट्टियां ‘शुरू’ होते ही बच्चे अपने मामा के गांव जाने की जिद करने लगते हैं। उन्हें और उनके गांव जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की ‘लालपरी’ तैयार है। गोंदिया डिपो ने इस दौरान 15 अप्रैल से 15 जून तक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन बसें चलाने का नियोजन बनाया है। गर्मी और शादियों का मौसम शुरू होते ही लालपरी हाउसफुल हो गई है।
लालपरी में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दूसरी तरफ, ग्रामीण इलाकों में एसटी की संख्या न के बराबर होने से निजी परिवहन की चांदी हो गई हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए गोंदिया डिपो ने अपनी आय बढ़ाने की योजना बनाई है। यातायात नियंत्रक निलेश तिवारी ने उम्मीद जताई है कि इस गर्मी में साढ़े पांच से छह लाख की आय होगी।
गोंदिया डिपो ने लोणार, नांदेड़, बुलढाणा, नागपुर आदि जिले के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए विशेष एसटी तैयार की है। उसके बाद अब गर्मी की छुट्टियों में गांवों या पर्यटन क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारी की है। गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाओं की भारी कमी रहती है। इस वजह से निजी यात्री परिवहन को बढ़ावा मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अंबाझरी में ऑक्सीजन खत्म, तड़प रहा जलीय जीवन; क्या जागेगी NMC?
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार में भीड़, 350 से ज्यादा बिलों का भुगतान; रात 12 बजे तक काम
महाराष्ट्र को MSME से नहीं मिल रहा कोयला, मंत्रालय में अटकी फाइलें! नागपुर के इंडटस्ट्रियल बेल्ट में मची खलबली
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्रा पहल बनी मिसाल, स्वास्थ्य कर्मी की बेटी ने लगवाया टीका, समाज को दिया संदेश
दावा किया गया है कि इस डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से लालपरी छोड़ी जा रही है। यातायात नियंत्रक ने यह भी कहा कि ग्राम किन्ही, बनाथर, डोमाटोला, देवरी, चिचगड़, आमगांव, सालेकसा, लिंबा, मोरगांव आदि गांवों में बसें भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही इस डिपो में ई-बस सेवा की कमी है। इस वजह से यात्रियों को भीषण गर्मी में यात्रा करनी पड़ रही है। विभाग नियंत्रक ने यह भी दावा किया है कि ई-बस सर्विस जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में खत्म हुआ नक्सलवाद, डेडलाइन के आखिरी दिन 9 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47, विस्फोटक जब्त
महिलाओं की सबसे अधिक भीड़
एसटी बसों में महिलाओं को आधा किराया मिलता है। इसलिए इन बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
ग्रामीण इलाकों में भी दी जा रही सेवाएं
गोंदिया डिपो के यातायात निरीक्षक नीलेश तिवारी ने बताया गोंदिया डिपो में ई-बस सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। ई-बस सर्विस जल्द ही शुरू हो जाएगी। गर्मी के दिनों में डिपो को लगभग साढ़े पांच से छह लाख की आय होती है। ग्रामीण इलाकों में बस सेवाएं दी जा रही है। कुछ बसों के स्टॉप हैं। लंबी दूरी की बसें नागपुर, बुलढाणा, नांदेड़, लोणार आदि जगहों के लिए चलती हैं।
Gondia st bus summer special lalpari housefull extra services 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट की जंग में नया मोड़! ईरान के खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरेगा ये मुस्लिम देश, अमेरिका की करेगा मदद
Apr 01, 2026 | 01:03 PMNZ W vs SA W: न्यूजीलैंड महिला टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया
Apr 01, 2026 | 01:01 PMनागपुर प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अंबाझरी में ऑक्सीजन खत्म, तड़प रहा जलीय जीवन; क्या जागेगी NMC?
Apr 01, 2026 | 01:01 PMपुडुचेरी चुनाव: मन्नाडिपेट सीट पर भाजपा का गढ़ बचाने की बड़ी चुनौती, क्या महिलाएं पलट देंगी चुनावी बाजी?
Apr 01, 2026 | 12:57 PMवित्तीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार में भीड़, 350 से ज्यादा बिलों का भुगतान; रात 12 बजे तक काम
Apr 01, 2026 | 12:52 PMघर बैठे बनें स्टार, कम खर्च में कंटेंट क्रिएटर बनने के ये जबरदस्त तरीके, इन चीजों का पास होना जरूरी
Apr 01, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र को MSME से नहीं मिल रहा कोयला, मंत्रालय में अटकी फाइलें! नागपुर के इंडटस्ट्रियल बेल्ट में मची खलबली
Apr 01, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM











