-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Upcoming Film Ramayana Role Of Lord Ram
Ramayana Movie 2026: रणबीर कपूर ने ठुकराया था भगवान राम का रोल, पिता बनने के बाद बदल गया फैसला
- Written By: सोनाली झा
Ranbir Kapoor ने पहले ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल ठुकरा दिया था, लेकिन पिता बनने और जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ ने उन्हें हां करने के लिए प्रेरित किया। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Ranbir Kapoor Film Ramayana Role of Lord Ram: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के फैंस को दिवाली पर भगवान राम के किरदार की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जिसमें रणबीर कपूर और पूरी कास्ट मौजूद थे। इस दौरान रणबीर ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने पहले भगवान राम का रोल करने से इनकार कर दिया था।
रणबीर ने कहा कि राम का किरदार निभाने का मौका उन्हें रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखने के बाद मिला। उन्होंने बताया कि भगवान राम की कहानी और किरदार उनके जीवन में इतनी गहराई से बसा हुआ था कि इसे निभाने के लिए शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक तैयारी जरूरी थी। रणबीर ने कहा कि भगवान राम को सदियों से दुनिया भर में अरबों लोग प्यार करते आए हैं। इस किरदार से जुड़ने के लिए मुझे पूरी ईमानदारी और समर्पण की आवश्यकता थी।
पहले मना कर दिया था रोल
रणबीर ने इवेंट में बताया कि चार साल पहले जब उन्हें यह ऑफर मिला, तो उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं और इसे न्यायपूर्वक निभा नहीं पाऊंगा। उन्होंने अपनी झिझक के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान राम का रोल निभाना उनके लिए बहुत बड़ा जिम्मा था। रणबीर ने आगे बताया कि इस रोल को स्वीकारने का फैसला उनके जीवन में पिता बनने की खुशी और सही समय के संयोग से आया। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में बदलाव की जरूरत थी। पिता बनना और भगवान राम का किरदार निभाना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फिल्म की पहली झलक 2 अप्रैल को
निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा अगले साल दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फैंस के लिए 2 अप्रैल को भगवान राम की पहली झलक रिलीज होने वाली है, जो हनुमान जयंती के मौके पर प्रदर्शित की जाएगी। रणबीर की भूमिका और उनकी तैयारी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।
Ranbir kapoor upcoming film ramayana role of lord ram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












