लंबे इंतजार के बाद थलपति विजय की 'जना नायगन' रिलीज के लिए तैयार, मेकर्स का ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द

Thalapathy Vijay की फिल्म 'जना नायगन' अब अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिलीज़ होने वाली है। सेंसरशिप और चुनाव कारणों से पहले देरी हुई। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Thalapathy Vijay Upcoming Film Jana Nayagan Release Date
थलपति विजय की फिल्म जना नायगन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Thalapathy Vijay Film Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायगन' के फैंस लंबे समय से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे। 'जना नायगन' को पहले 9 जनवरी पोंगल के दौरान रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सेंसर प्रोसेस और कानूनी अड़चनों के कारण इसे टालना पड़ा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जना नायगन' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'जना नायगन' अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में रिलीज हो सकती है। मेकर्स 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को संभावित रिलीज डेट्स पर विचार कर रहे हैं। इस अपडेट से विजय के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो लंबे समय से फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ए. विनोद द्वारा निर्देशित 'जना नायगन' में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जना नायगन' के संगीत का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाला है।

सेंसरशिप में आईं दिक्कतें

शुरुआती सेंसर प्रक्रिया के दौरान थलपति विजय की 'जना नायगन' के कुछ पॉलिटिकल सीन और डायलॉग्स के कारण ऑब्जेक्शन सामने आया। थलपति विजय की 'जना नायगन' को दोबारा रिव्यू के लिए भेजा गया और री-सेंसरशिप कमिटी ने मुंबई में फिल्म को देखा तथा कुछ बदलावों का सुझाव दिया। यही वजह रही कि सर्टिफ़िकेशन प्रोसेस अपेक्षाकृत लंबा चला और रिलीज डेट तय होने में देरी हुई।

चुनावों के चलते और देरी

तमिलनाडु में चुनाव और आचार संहिता भी रिलीज में देरी का कारण बनी। 23 अप्रैल को वोटिंग निर्धारित होने के कारण अधिकारियों ने चुनाव के दौरान थलपति विजय की 'जना नायगन' को सीधे सर्टिफ़िकेशन देने के खिलाफ सलाह दी। इसलिए 'जना नायगन' की संभावित रिलीज डेट चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही तय की जा रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो थलपति विजय की 'जना नायगन' 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com