होली से पहले रंगीन हुए पवन सिंह, ‘सतरंगी सलवारवा’ में महिमा सिंह संग रोमांस से मचाई धूम, 3 मिलियन पार व्यूज
Pawan Singh Holi Bhojpuri Song: होली से पहले पवन सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज होते ही वायरल हो गया। महिमा सिंह संग उनकी केमिस्ट्री और रंगीन अंदाज ने 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवन सिंह न्यू होली सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh And Mahima Singh Song: होली नजदीक आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों की बौछार शुरू हो गई है। 4 मार्च को होली का त्योहार है और ऐसे में स्टार्स अपने-अपने नए गानों के जरिए फैंस को एंटरटेन करने में जुटे हैं। अक्षरा सिंह और खेसरी लाल यादव के बाद अब पावर स्टार पवन सिंह ने भी अपना नया होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है।
‘सतरंगी सलवारवा’ में दिखी रोमांटिक नोकझोंक
ऐसे में अब पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में महिमा घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उनके साथ प्यार के रंगों में होली खेलने के लिए बेताब दिखते हैं।
हालांकि कहानी में ट्विस्ट यह है कि महिमा उनके इरादों को समझ जाती हैं और उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं। दोनों के बीच की नोकझोंक और केमिस्ट्री गाने को और मजेदार बना देती है। गाने की बीट और लिरिक्स पूरी तरह होली के रंग और मस्ती से भरे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
रिलीज के साथ ही गाने ने पार किए 3 मिलियन व्यूज
गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। कैप्शन में भी इसे होली, प्यार और मस्ती का जबरदस्त तड़का बताया गया है। पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज ने गाने को और दमदार बना दिया है। ‘सतरंगी सलवारवा’ को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर गाने की क्लिप्स तेजी से शेयर की जा रही हैं।
क्या सच है डेटिंग की खबरें?
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और महिमा सिंह एक साथ नजर आए हों। इससे पहले भी दोनों ‘बानी लइका’ में साथ दिख चुके हैं। गाने की रिलीज के बाद दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
ये भी पढ़ें- दो सुपरस्टार, एक डेट…कौन मारेगा बाजी? ‘Toxic’ और ‘Dhurandhar 2’ के क्लैश पर डायरेक्टर ने जताई चिंता
यही नहीं, पवन सिंह के जन्मदिन पर भी महिमा सिंह उनके साथ नजर आई थीं और कई बार स्टेज शो पर भी दिखाई दे चुकी हैं। जिसके बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों के डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फिलहाल, होली के मौके पर ‘सतरंगी सलवारवा’ ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
