Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Lock Upp 2 Update: 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने शो के अंदर की पॉलिटिक्स पर खुलकर बात की। उन्होंने श्रेया कालरा पर आकांक्षा चमोला की निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
- Written By: सोनाली झा
श्रेष्ठा अय्यर और श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shresta Iyer On Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हो रहे विवाद, कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और सामने आ रहे सीक्रेट्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच शो से बाहर हो चुकीं भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने इंटरव्यू में घर के अंदर की पॉलिटिक्स और कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम पर खुलकर बात की। उन्होंने श्रेया कालरा के एक फैसले को गलत बताया, वहीं हर्षद चोपड़ा के गेम पर भी सवाल उठाए।
इंटरव्यू में श्रेष्ठा अय्यर ने अपने छोटे सफर को लेकर कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अफसोस नहीं है कि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्होंने बताया कि शो के अंदर रहने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह के ‘कैप्टिव रियलिटी शो’ उनके लिए नहीं हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स और बालाजी का मौका देने के लिए आभार जताया और कहा कि घर वापस आकर उन्हें खुशी महसूस हो रही है।
श्रेया कालरा के गेम पर उठाए सवाल
श्रेया कालरा द्वारा आकांक्षा चमोला के सीक्रेट का खुलासा किए जाने पर श्रेष्ठा ने कहा कि शो की शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स को साफ निर्देश दिए गए थे कि अपने सीक्रेट्स को सुरक्षित रखना ही गेम का सबसे अहम हिस्सा है। उनके मुताबिक हर खिलाड़ी का खेलने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उन्हें लगता है कि श्रेया ने जिस तरह आकांक्षा की निजी बात का इस्तेमाल किया, वह सही नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा दावा
श्रेष्ठा अय्यर ने दावा किया कि आकांक्षा की बायसेक्सुअलिटी से जुड़ी बातचीत गेम शुरू होने से पहले बैकस्टेज हुई थी, जिसे श्रेया ने सुन लिया और बाद में गेम के दौरान इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगर आकांक्षा ने खुद गेम के दौरान इस बात का खुलासा किया होता, तब इसे रणनीति कहा जा सकता था, लेकिन पहले से सुनी गई निजी बात को गेम में इस्तेमाल करना गलत था।
हर्षद चोपड़ा के गेम पर भी किया कमेंट
श्रेष्ठा अय्यर ने बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा के गेम को भी ‘फेक’ बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि हर कंटेस्टेंट का अपना खेलने का तरीका होता है, लेकिन उनके मुताबिक दर्शक धीरे-धीरे सभी खिलाड़ियों का असली चेहरा देख पाएंगे। शो से बाहर आने के बाद श्रेष्ठा के इन बयानों ने ‘लॉक अप 2’ के अंदर चल रही रणनीतियों और रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
