Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट

Nushrratt Bharuccha Workout: नुसरत भरूचा ने मुंबई की बारिश के बीच सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम पोस्ट शेयर किया। तस्वीरों और वीडियो में वह घर पर वर्कआउट करती, कॉफी पीते हुए बारिश का आनंद लेती नजर आईं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 07, 2026 | 08:39 PM

नुसरत भरूचा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nushrratt Bharuccha Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींच लिया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच एक्ट्रेस ने घर पर रहकर फिटनेस और सुकून भरे पलों का आनंद लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियोज की एक सीरीज शेयर की, जिसमें वह वर्कआउट करने के साथ-साथ बारिश का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

शेयर किए गए वीडियो में नुसरत भरूचा अलग-अलग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वह शोल्डर प्रेस, पुश-अप्स और स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज बड़े ही जोश के साथ करती दिखाई दे रही हैं। उनकी फिटनेस और अनुशासन देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की यह पोस्ट साफ दिखाती है कि वह अपने हेल्थ और फिटनेस रूटीन को लेकर कितनी गंभीर हैं।

रेड आउटफिट में फ्लॉन्ट की टोन्ड फिजिक

इस दौरान नुसरत ने रेड शॉर्ट्स, व्हाइट स्पोर्ट्स टॉप और रेड स्नीकर्स पहने हुए थे। सिंपल और नो-मेकअप लुक में भी वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आईं। उनकी टोन्ड बॉडी और फिट फिजिक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वर्कआउट के अलावा नुसरत ने अपने घर की बालकनी से बारिश का आनंद लेते हुए भी कुछ वीडियो शेयर किए।

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर

Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं

Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार

कॉफी, बारिश और हरियाली ने जीता दिल

नुसरत भरूचा एक वीडियो में हाथों से बारिश की फुहारों को महसूस करती दिखीं, जबकि दूसरे में कॉफी की चुस्कियों के साथ मौसम का लुत्फ उठाती नजर आईं। उनकी बालकनी में लगे खूबसूरत इंडोर प्लांट्स और हरियाली ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया। जुहू स्थित उनके घर का शानदार इंटीरियर भी वीडियो में देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर

फैंस ने लुटाया प्यार, कई फिल्में हैं लाइनअप

नुसरत भरूचा की पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस ने उनकी फिटनेस, सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही फिल्म ‘बन टिक्की’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ जीनत अमान और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में होंगी।

Nushrratt bharuccha new post mumbai rain workout fitness video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 08:39 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.