थिएटर के बाद पवन कल्याण की ‘OG’ ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Pawan Kalyan Movie OG: पवन कल्याण की मूवी ‘दे कॉल हिम ओजी’ थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ओजी मूवी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
They Call Him OG OTT Release Date: एच सी वायने के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म दे कॉल हिम ओजी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉलीवुड के एक्शन स्टार इमरान हाशमी की यह फिल्म तेलुगु में तो रिलीज हुई ही, इसके साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रदर्शित की गई है।
फिल्म में अंडरवर्ल्ड की कहानी और क्राइम की जटिलताओं को बेहद रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है। पवन कल्याण और इमरान हाशमी की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री और थ्रिलिंग एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन किया है। मर्डर और टाइगर 3 जैसी फिल्मों के फेमस अभिनेता इमरान हाशमी ने इस फिल्म से साउथ सिनेमा में कदम रखा।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
25 सितंबर 2025 को पैन इंडिया रिलीज हुई ओजी ने केवल छह दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 154.98 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके ग्रॉस कलेक्शन 176.8 करोड़ तक पहुंच चुके हैं, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 237.3 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके अलााव ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने कमाल किया है। तेलुगु भाषा में 151 करोड़, तमिल में 1 करोड़, हिंदी में 2.74 करोड़ और कन्नड़ में 24 लाख का बिजनेस फिल्म ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा’, Manoj Bajpayee की नई फिल्म ‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर जारी
रणवीर सिंह पर Sara Arjun फिदा, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं, सीनियरिटी का कभी नहीं दिखाया रौब
Samay Raina की ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी, यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा देखा गया कॉमेडी स्पेशल
Madhubala Biopic: बड़े पर्दे नहीं, OTT पर आएगी मधुबाला की बायोपिक, सारा अर्जुन ने शुरू की खास तैयारी
कब और कहां ओटीटी पर होगी रिलीज
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो दर्शक थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए खुशखबरी है। दे कॉल हिम ओजी अक्टूबर 2025 के अंत तक Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसका मतलब है कि अब पवन कल्याण और इमरान हाशमी के फैंस अपने घर बैठे इस थ्रिलर का आनंद ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘स्टीव’ तक कई फिल्में-सीरीज OTT पर हुईं रिलीज, जानें कहां पाएंगे देख
दे कॉल हिम ओजी की कहानी
फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड के कड़वे सच को उजागर करती है। यह दिखाती है कि कैसे एक बुरा आदमी भी अपनी चालाकी और रणनीति से फायदे में साबित हो सकता है। थ्रिल और एक्शन के साथ फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। फिलहाल इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के शानदार एक्शन और सस्पेंस को देखने के लिए फैंस बेसब्री से नेटफिल्क्स पर स्ट्रीमिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
