बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए टली वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, नई रिलीज डेट आई सामने
Varun Dhawan New Movie: वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया है, अब 5 जून की बजाय 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (फोटो-सोशल मीडिया)
Hai Jawani To Ishq Hona Hai Release Date: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि है जवानी तो इश्क होना है अब 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जानकारी खुद वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट पहले से 5 जून तय की गई थी और इसकी घोषणा भी कई महीने पहले कर दी गई थी। लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री की स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने इसे थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
इंडस्ट्री में टकराव से बचने का फैसला
वरुण धवन ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। इसी सोच के तहत मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है ताकि फिल्मों के बीच सीधा टकराव न हो। दरअसल, 4 जून को साउथ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने यह कदम उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
दमदार स्टार कास्ट से सजी है फिल्म
है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसे टिप्स फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है।
दर्शकों को है फिल्म का इंतजार
डेविड धवन की फिल्मों में अक्सर हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। ऐसे में है जवानी तो इश्क होना है से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देखना दिलचस्प होगा कि वरुण धवन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।
