-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Maine Pyaar Kiya And Steve Release On Ott Know When Available
‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘स्टीव’ तक कई फिल्में-सीरीज OTT पर हुईं रिलीज, जानें कहां पाएंगे देख
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT Movies: सिनेमाप्रेमियों के फ्राइडे हमेशा खास रहता है। ऐसे में आज यानी 3 अक्टूबर को ओटीटी पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, तो चलिए जानते हैं ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं....

ओटीटी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
OTT Release Movies: फिल्म और वेब सीरीज के दीवानों के लिए फ्राइडे हमेशा खास होता है, क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई रिलीज होती हैं। इस 3 अक्टूबर 2025 को भी दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और सीरीज उपलब्ध हो चुकी हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार कौन-कौन सी मूवी और वेब शो ओटीटी पर देख सकते हैं।
मलयालम रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘मैंने प्यार किया’ 2025 की एक फिल्म है, जिसमें आर्यन (हृदु हारून) और निधि (प्रीति मुखुंधन) की कहानी दिखाई गई है। आर्यन निधि से प्यार करता है, लेकिन जब निधि मदुरै में फंस जाती है और खतरे का सामना करती है, तो उनके रिश्ते में मुश्किलें आने लगती हैं। इस फिल्म का निर्देशन फैज फाजिलुदीन ने किया है। मुख्य कलाकारों में हृदु हारून, प्रीति मुखुंधन, असकर अली और रेडिन किंग्सले शामिल हैं। यह फिल्म लायंसगेट प्ले पर देखी जा सकती है।
स्टीव
सिलियन मर्फी की 2025 की फिल्म ‘स्टीव’ 1990 के दशक के एक स्ट्रगलिंग रिफॉर्म स्कूल हेड मास्टर की कहानी है। फिल्म में वह अपने स्कूल के बंद होने और बिगड़ती मानसिक स्थिति से जूझते हैं। यह फिल्म मैक्स पोर्टर के नॉवेल “Shy” पर आधारित है और मानसिक स्वास्थ्य, एडिक्शन और हिंसा जैसे सामाजिक मुद्दों को दिखाती है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल
Geeta Dutt: ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ से अमर हुईं गीता दत्त, जानें कैसे शराब ने छिनी सुरों की मलिका की शौहरत
Gracy Singh Birthday: ‘लगान’ की गोरी बनकर रातोंरात बनीं स्टार, शुरुआती करियर में दीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में
हीरो जैसी शक्ल नहीं, पढ़ाई में भी नहीं था मन, फिर भी नसीरुद्दीन शाह बने अभिनय की दुनिया के बादशाह
मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी
यह रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की एंथोलॉजी सीरीज़ की तीसरी किस्त है। 1950 के दशक के विस्कॉन्सिन में सिरीयल किलर और कब्र चोर एड गीन (चार्ली हन्नम) की कहानी को दर्शाती है। इसे नेटफ्लिक्स पर 3 अक्टूबर से देखा जा सकता है।
द लॉस्ट बस
सर्वाइवल ड्रामा ‘द लॉस्ट बस’ लिज़ी जॉनसन की किताब “पैराडाइज: वन टाउन्स स्ट्रगल टू सर्वाइव एन अमेरिकन वाइल्डफायर” पर आधारित है। फिल्म में बस ड्राइवर केविन मैके और प्राइमरी स्कूल टीचर मैरी लुडविग 22 बच्चों को 2018 कैलिफ़ोर्निया कैंप फ़ायर से बचाते हैं। मुख्य भूमिका में मैथ्यू मैककोनाघी और अमेरिका फेरेरा हैं। यह फिल्म एप्पल टीवी+ पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- ‘वॉर’ के पूरे हुए 6 साल, टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन संग ब्लॉकबस्टर फिल्म की शेयर की खूबसूरत यादें
ओल्ड डॉग न्यू ट्रिक्स
स्पेनिश कॉमेडी वेब सीरीज ‘ओल्ड डॉग न्यू ट्रिक्स’ में आर्थिक तंगी से जूझते चिड़चिड़े पशुचिकित्सक एंटोन की कहानी दिखाई गई है। उसकी जिंदगी बदलती है जब उसे महंगे पालतू जानवरों की दुकान में नौकरी मिलती है। इसे नेटफ्लिक्स पर 3 अक्टूबर से देखा जा सकता है।
Maine pyaar kiya and steve release on ott know when available
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूक्रेन पर रूस का चौतरफा वार! 41 मिसाइलों और 125 ड्रोनों ने राजधानी कीव में मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
Jul 20, 2026 | 09:08 AMठाणे में मानसून की दमदार वापसी: बारवी डैम 54% भरा, तानसा-भातसा समेत प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में तेज उछाल
Jul 20, 2026 | 09:04 AMस्पेन ने रचा इतिहास! फेरान टोरेस के गोल से टूटा अर्जेंटीना का सपना, दूसरी बार बना विश्व चैंपियन
Jul 20, 2026 | 08:57 AMGoogle Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान
Jul 20, 2026 | 08:55 AMAnupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल
Jul 20, 2026 | 08:52 AMपुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
Jul 20, 2026 | 08:50 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने का सही मौका! हफ्ते के पहले ही दिन गिरे दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Jul 20, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













