Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणदीप हुड्डा के घर आई खुशियां, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया, फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

Randeep Hooda Daughter: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लिन ने 10 मार्च 2026 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। खास बात यह है कि इसी दिन रणदीप के पिता का जन्मदिन भी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 10, 2026 | 06:18 PM

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Randeep Hooda And Lin Laishram Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेता पहली बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी और मॉडल लिन लैशराम ने मंगलवार, 10 मार्च 2026 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। खास बात यह है कि इसी दिन रणदीप के पिता रणबीर सिंह हुड्डा का जन्मदिन भी है, जिससे यह दिन उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया है।

रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में उनके पिता अपनी नन्ही पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में नवजात बेटी के छोटे से हाथ की झलक दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने एक भावुक संदेश भी लिखा।

रणदीप हुड्डा ने कही ये बात

रणदीप हुड्डा ने अपने पिता के लिए लिखा कि आज जब वह खुद पिता बने हैं, तो उन्हें अपने पिता की अहमियत और भी ज्यादा समझ में आ रही है। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी लिन लैशराम को उन्हें पिता बनाने और उनकी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद कहा। रणदीप ने पोस्ट में लिखा कि आज जब मैं खुद पिता बना हूं, पापा, तो आपके लिए मेरा सम्मान और भी बढ़ गया है। और लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी सी बिटिया को दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया। एक छोटी सी लड़की और पूरी जिंदगी का प्यार।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की, फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री तारा शर्मा सलूजा ने कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों को और पूरे परिवार को ढेर सारी बधाई और प्यार। वहीं अभिनेता दर्शन कुमार ने भी रणदीप और लिन को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी बेटी के लिए खुशियों और सफलता की कामना की।

ये भी पढ़ें- ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है छुट्टी

2023 में हुई थी शादी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 नवंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। दिलचस्प बात यह रही कि हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले रणदीप ने शादी के लिए अपनी पत्नी के गृह राज्य जाकर पारंपरिक मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया था।

Randeep hooda lin laishram welcome baby girl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.