पर्सनैलिटी राइट्स केस में शिल्पा शेट्टी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
Shilpa Shetty Deepfake Issue: शिल्पा शेट्टी को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आदेश दिया कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम या तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- Written By: सोनाली झा
शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोशल मीडिया)
Shilpa Shetty Personality Rights Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर अब उन्हें बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनकी पहचान का किसी भी तरह से गलत या बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
शिल्पा शेट्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म या व्यक्ति को अभिनेत्री के नाम, तस्वीर, आवाज या उनकी पर्सनैलिटी से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना करने की इजाजत नहीं है। एक्ट्रेस की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोर्ट के आदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि उनकी पहचान का व्यावसायिक या किसी अन्य उद्देश्य से गलत इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी दिए निर्देश
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरमीडियरी कंपनियों को भी सख्त निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि इंटरनेट को डीपफेक, फर्जी वीडियो और किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति की डिजिटल नकल का माध्यम नहीं बनने दिया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी पब्लिक फिगर की पहचान का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के कमर्शियल उद्देश्यों के लिए किया जाता है, तो यह उनके अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा। इस फैसले के साथ कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल को रोकना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
कई सितारे पहले भी उठा चुके हैं यह कदम
शिल्पा शेट्टीसे पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इनमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी कलाकारों ने अपनी छवि, नाम और आवाज के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानूनी कदम उठाए थे। अब शिल्पा शेट्टी को भी बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद यह फैसला डिजिटल दुनिया में सेलेब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है।
