‘पति, पत्नी और पंगा’ के विनर बने रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, गुरमीत-देबिना को दी कड़ी टक्कर
Pati Patni Aur Panga Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' खत्म हो चुका है और रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला विनर बने हैं। फाइनल टक्कर रुबिना-अभिनव और गुरमीत-देबिना के बीच हुई।
- Written By: अनिल सिंह
कलर्स का चर्चित शो 'पति, पत्नी और पंगा' हुआ खत्म, रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने विनर
Rubina Dilaik Abhinav Shukla: कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का तीन महीने से भी ज्यादा लंबा सफर अब खत्म हो चुका है। मनोरंजन, भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाने वाले इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला, और अब शो की विजेता जोड़ी का ऐलान हो गया है। टीवी की लोकप्रिय जोड़ी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
फैंस को लंबे समय से शो के विनर का इंतजार था, और ग्रैंड फिनाले में रुबिना और अभिनव शो के विजेता के तौर पर सामने आ चुके हैं।
WINNER PATI PATNI PANGA RUBINAV Congratulations to our beloved sarvagunn sampan jodi 😍❤️🔥 for winning the show 🏆 RUBINAV RULED PPP #RubinaDilaik pic.twitter.com/qn0bdHCSl3 — Aanya in New York 🇮🇳🗽 (@xinghdolly2312) November 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
टॉप 2 में हुई थी कड़ी टक्कर
शो के फिनाले टास्क में टीवी की दो बड़ी और मजबूत जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। ये टॉप 2 जोड़ियाँ थीं देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी और रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला। फाइनल टास्क में जीतने के लिए एक जोड़ी को कुल मिलाकर 10 सवालों का सही जवाब देना था।
यह टास्क बेहद रोमांचक था, जिसमें पति और पत्नी को बिना शब्दों का इस्तेमाल किए, सिर्फ इशारों और हाव-भाव से एक-दूसरे से गेस करवाना था। रुबिना और अभिनव ने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और समझदारी के दम पर यह टास्क जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
ये थे टॉप 4 फाइनलिस्ट
शो के ग्रैंड फिनाले में कुल चार जोड़ियों ने जगह बनाई थी, जिन्होंने पूरे सीजन में अपने रिश्तों, केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था। पॉइंट्स के आधार पर टॉप 4 फाइनलिस्ट इस प्रकार थे:
- स्वरा भास्कर-फहाद अहमद
- देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी
- गीता फोगाट-पवन कुमार
- रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
ये भी पढ़ें- ‘तेरा जादू चल गया’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कीर्ति रेड्डी अब कहां हैं?
फिनाले एपिसोड में सेलिब्रेशन का माहौल
ग्रैंड फिनाले एपिसोड को पूरी तरह से सेलिब्रेशन मोड में शूट किया गया। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के अलावा, फिनाले में टीवी की कई पॉपुलर जोड़ियाँ शामिल थीं, जिनमें हिना खान-रॉकी, सुदेश लहरी-ममता लहरी और अविका गौर-मिलिंद शामिल थे। इसके अलावा, वाइल्ड कार्ड के तौर पर अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी फिनाले का हिस्सा बने थे।
