परिणीति चोपड़ा के घर आए नन्हे मेहमान के स्वागत पर झूम उठीं प्रियंका, कपल को पोस्ट कर दी खास बधाई
Parineeti Chopra Welcome Baby Boy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में माता-पिता बने हैं और इस खबर से प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस को बधाई दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
परिणीति चोपड़ा को प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra congratulates Parineeti Chopra: बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की प्यारी जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के करीब दो साल बाद पैरेंट्स बन गई है। दिवाली से एक दिन पहले परिणीति ने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को साझा करने के लिए दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को भी इस खुशी में शामिल किया।
दरअसल, नन्हे मेहमान के आगमन से परिणीति की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी बेहद उत्साहित हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति और राघव के पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें मां-बाप बनने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों को टैग भी किया और लिखा कि इस खुशी के मौके पर उनके लिए कितनी खुशी महसूस हो रही है।
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने 13 मई 2023 को दिल्ली में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। इसके करीब चार महीने बाद, 24 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध गए और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
अगस्त 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने एक कोलैबोरेटिव पोस्ट में लिखा था, “हमारी छोटी सी दुनिया…आने वाला है। खुद को हद से ज्यादा खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं।” इस पोस्ट में एक तस्वीर भी थी जिसमें 1+1=3 लिखा हुआ था। इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया गया था जिसमें राघव और परिणीति साथ चलते दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें- ईशान खट्टर ने इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर रखी अपनी राय, बोले- जुनून के साथ इंसानियत भी जरूरी
प्रियंका चोपड़ा भी साल 2022 में बनी थीं मां
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास सरोगेसी के जरिए जन्मी थी। मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ की प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जाता है। फिलहाल बॉलीवुड की इस स्टार फैमिली में अब एक नया सदस्य शामिल हो गया है। परिणीति और राघव के लिए यह समय बेहद खास है, और प्रियंका चोपड़ा की ओर से मिली बधाई ने इस खुशी को और भी खास बना दिया है।
