TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Asit Modi TMKOC 18 Years: सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने के जश्न में निर्माता असित मोदी इमोशनल नजर आए और उन्होंने दयाबेन यानी दिशा वकानी को याद करते हुए बड़ा बयान दिया।
- Written By: यति सिंह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 18 Years: भारतीय टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने सफलता का एक और नया कीर्तिमान बना लिया है। दर्शकों को हंसी से सराबोर करते हुए इस धारावाहिक को छोटे पर्दे पर 18 साल पूरे हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस रंगारंग महफिल में धारावाहिक की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इस जश्न के दौरान असित मोदी काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने शो के सबसे चर्चित किरदार दयाबेन और सुंदरलाल को लेकर अपने दिल की बात सामने रख दी। सीरियल के 18 सफल साल पूरे होने की खुशी में आयोजित इस खास शाम में हर कोई मुस्कुराता हुआ नजर आया। हालांकि माहौल तब बेहद भावुक हो गया जब असित मोदी मंच पर आए और अपनी पूरी टीम को संबोधित करने लगे। उन्होंने बताया कि इतने सालों का सफर कब बीत गया पता ही नहीं चला।
सालों बाद भी दर्शकों के दिलों पर दयाबेन का राज
इस मौके पर सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले एक्टर मयूर वकानी भी मौजूद थे। मयूर को सामने देखकर असित मोदी अपनी पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने दयाबेन का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने मयूर और दिशा वकानी के एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने ऑन-स्क्रीन भाई-बहन का रोल इतने शानदार तरीके से निभाया कि लोग आज भी उसे भूल नहीं पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
असित मोदी ने मीडिया और अपनी टीम के सामने माना कि दयाबेन का किरदार टीवी की दुनिया में अमर हो चुका है। उन्होंने कहा कि भले ही दिशा वकानी को शो छोड़े लगभग 9 से 10 साल का लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी देश का बच्चा-बच्चा उन्हें याद करता है।
दयाबेन ने अपनी अलग शैली और बोलचाल के अंदाज से जो छाप छोड़ी है, उसकी बराबरी कर पाना नामुमकिन है। असित मोदी की इस बात पर जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने भी पूरी तरह सहमति दिखाई। जेठालाल ने भी माना कि दयाबेन के बिना गोकुलधाम की रौनक हमेशा अधूरी महसूस होती है।
18 साल के पड़ाव पर गोकुलधाम का नया अवतार
इस खास मौके पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। 18 साल का यह सफर पूरा होते ही निर्माता ने शो का पूरा कलेवर बदलने की तैयारी कर ली है। जश्न के दौरान गोकुलधाम सोसाइटी का नया रंग-रूप और बदला हुआ सेट दर्शकों के सामने लाया गया।
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
इसके साथ ही शो की स्टारकास्ट में भी कुछ नए और अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी भी नए अवतार में मीडिया के कैमरों के सामने पोज देती नजर आई।
