दिवाली के मौके पर परिणीति चोपड़ा के घर आईं खुशियां, बेटे के पिता बने राघव चड्ढा

Parineeti Chopra gives birth to a baby boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति ने 19 अक्टूबर को दीपावली के एक दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। पति राघव चड्ढा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी, परिणीति चोपड़ा ने दिया बेबी बॉय को जन्म
परिणीति चोपड़ा ने दिया बेबी बॉय को जन्म
Published on
Updated on

Raghav Chaddha and Parineeti Chopra Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल माता-पिता बन गया है। परिणीति ने 19 अक्टूबर को, दीपावली से एक दिन पहले, बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी खुद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की, जिसके बाद बधाइयों की बौछार लग गई है।

परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शादी के दो साल बाद यह जोड़ी अब अपने छोटे से परिवार के साथ नई शुरुआत कर रही है। फैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं। राघव ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह आखिरकार आ गया… हमारा बेबी बॉय! हम वाकई इसके पहले अपनी ज़िंदगी के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें और दिल दोनों भर आए हैं। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार सहित परिणीति और राघव।

परिणीति और राघव की शादी

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। 25 अगस्त 2025 को राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही फैंस और फिल्मी गलियारों में इस खुशखबरी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

कपल की लव स्टोरी साल 2022 में फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणिति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आये थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। राघव और परिणीति ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की, वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com