‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की असल वजह
हाल ही में बाबूराव के किरदार से मशहूर हुए परेश रावल ने पहली बार हेरा फेरी 3 से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल, जिन्हें ‘हेरा फेरी’ में बाबूराव गणपत राव आपटे के किरदार से खूब लोकप्रियता मिली थी। इन दिनों अभिनेता चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। इस खबर ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया था। अब अभिनेता ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि फिल्म से उनकी दूरी की वजह क्या है।
दरअअसल, खबरें सामने आई थीं कि परेश रावल और फिल्म के मेकर्स के बीच ‘क्रिएटिव डिफ्रेंस’ यानी रचनात्मक मतभेद हो गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। हालांकि अब अभिनेता ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
18 मई को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
R Chezhiyan Death: नहीं रहे फिल्ममेकर आर चेजियान, नेशनल अवॉर्ड विजेता का 57 साल की उम्र में निधन
Raghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
फिर से एक बार स्क्रीन पर गदर मचाएंगे सन्नी देओल, जानें कितने बजे देख पाएंगे जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
I wish to put it on record that my decision to step away from Hera Pheri 3 was not due to creative differences. I REITERATE THAT THERE ARE NO CREATIVE DISAGREEMENT WITH THE FILM MAKER . I hold immense love, respect, and faith in Mr. Priyadarshan the film director. — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 18, 2025
ये भी पढ़ें- सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘जाट’ थिएटर के बाद OTT पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
हालांकि, ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता आज भी कायम है और बाबूराव का किरदार फिल्म की जान माना जाता है। ऐसे में ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल को न देख पाना दर्शकों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी नजर आने वाले हैं और अब बाबूराव के बिना यह तिकड़ी अधूरी लगेगी।
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि परेश रावल जल्द ही प्रियदर्शन की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय के साथ दिखाई देंगे। इस तरह भले ही ‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव न हों, लेकिन परेश रावल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नए अंदाज में तैयार हैं।
