दिवंगत आर चेजियान (फाइल फोटो) 
मनोरंजन

R Chezhiyan Death: नहीं रहे फिल्ममेकर आर चेजियान, नेशनल अवॉर्ड विजेता का 57 साल की उम्र में निधन

R Chezhiyan Passes Away: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रख्यात फिल्म मेकर और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर आर चेजियान का लंबी बीमारी के बाद 57 साल की उम्र में एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।

यति सिंह

Tamil Director R Chezhiyan Death: भारतीय सिनेमा ने आज कला के एक अनमोल चिराग को खो दिया है। अपनी बेहतरीन दृश्य कला और संवेनदशील कहानियों से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर और सिनेमैटोग्राफर आर चेजियान अब हमारे बीच नहीं रहे। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई। महज 57 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

आर चेजियान के इस तरह अचानक चले जाने से न केवल तमिल सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सिनेमाई पर्दे को अपनी जादुई नजर से खूबसूरत बनाने वाले इस दिग्गज के निधन की खबर ने उनके फैंस और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

प्रतिभाशाली फिल्ममेकर आर चेजियान पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।

तमाम कोशिशों और दुआओं के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो सका। आखिरकार शुक्रवार की सुबह इस जंग को लड़ते हुए उनका शरीर शांत हो गया। अस्पताल के बिस्तरों पर संघर्ष करते हुए उन्होंने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

टू लेट फिल्म से बनाई थी दुनिया में बड़ी पहचान

आर चेजियान सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर सादगी और बेहतरीन कला का एक जीवंत उदाहरण थे। उन्हें उनकी सबसे चर्चित और पॉपुलर तमिल फिल्म टू लेट के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने समाज की एक बेहद जमीनी और संवेदनशील कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा था।

इस बेमिसाल काम के लिए उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान यानी नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। कैमरे के पीछे रहकर सीन को जीवित करने की उनकी कला का हर कोई कायल था। उन्होंने अपनी सिनेमैटोग्राफी से कई साधारण कहानियों को भी अमर बना दिया।

सिनेमा जगत में कभी न भरने वाला खालीपन

तमिल फिल्ममेकर के इस असमय निधन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे कला जगत को एक ऐसा घाव दिया है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है। उनके जाने की पुष्टि होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिनेमा जगत की हस्तियों और उनके अनगिनत फैंस द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

नेशनल अवॉर्ड विनर को हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। भले ही वह आज शारीरिक रूप से इस दुनिया से विदा हो चुके हैं लेकिन उनके द्वारा बनाई गई बेहतरीन फिल्में और कैमरे का जादू हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच