Raghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Shehnaaz Gill Raghav Juyal: एक्टर और डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल की मौजूदगी ने दोनों की डेटिंग की चर्चा को तेज कर दिया है। इस पार्टी में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देखा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
राघव जुयाल और शहनाज गिल (सौ. डिजाइन फोटो )
Shehnaaz Gill Raghav Juyal Dating Rumours: डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। पहला कारण तो ये है कि जल्द ही उनकी फिल्म भाई तेरा स्टार है का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है और दूसरा कारण उनका और शहनाज का रिश्ता है।
राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है 10 जुलाई यानी आज रिलीज होने जा रही है। अपनी फिल्म की रिलीज से पहले राघव को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। राघव की इस प्राइवेट बर्थडे पार्टी में कई हाई प्रोफाइल सेलेब्स की मौजूदगी रही। यहां तक की बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी राघव की बर्थडे पार्टी का हिस्सा रहे। लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय थी शहनाज गिल।
शहनाज को प्रोटेक्ट करते दिखे राघव
राघव की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राघव, शहनाज और आर्यन खान को देखा साफ-साफ देखा जा सकता है। जहां एक ओर आर्यन खान आगे-आगे चलते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं पीछे राघव शहनाज का हाथ थामे उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Day 1 Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत, जानिए 12 बजे तक का हाल
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
फिर से एक बार स्क्रीन पर गदर मचाएंगे सन्नी देओल, जानें कितने बजे देख पाएंगे जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
Anupama Spoiler: अनुपमा की डायरी के लिए प्रेम से भिड़ी राही, गुस्से में छोड़ दिया कोठारी हाउस
क्या डेटिंग की खबरों पर लगी मुहर
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राघव, शहनाज गिल का हाथ पकड़कर कार तक पहुंचते हैं। पहले राघव खुद कार में बैठते हैं, फिर शहनाज कार में बैठती है। लेकिन कार में शायद जगह नहीं होने के कारण शहनाज राघव की गोद में जा बैठती है।
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। इससे पहले भी सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान में” दोनों की नजदीकियों की अफवाहें थी। इन दोनों में से किसी ने भी अब तक डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद से राघव और शहनाज के फैंस दोनों के प्यार में होने की बात कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- फिर से एक बार स्क्रीन पर गदर मचाएंगे सन्नी देओल, जानें कितने बजे देख पाएंगे जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
यूट्यूबर के साथ भी थी डेटिंग की अफवाहें
इससे पहले राघव की यूट्यूबर निहारिका एनएम के साथ भी रोमांटिक फोटोज वायरल हुई थीं, जिसके बाद से लगातार दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अपने बर्थडे पर शहनाज का हाथ थामकर राघव ने इन खबरों को झूठा साबित कर दिया है।
