गांव में दोस्तों संग झूमे पंकज त्रिपाठी, ढोलक-मंजीरा की धुन पर गाया पारंपरिक फगुआ गीत, वीडियो वायरल
Pankaj Tripathi Viral Video: पंकज त्रिपाठी का गांव बेलसंद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांववालों संग पारंपरिक फगुआ गाते नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पंकज त्रिपाठी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Folk Song: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी आज भले ही इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते हों, लेकिन उनका दिल आज भी अपने गांव की मिट्टी में बसता है। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंद गांव से उनका जुड़ाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहर की चमक-दमक से दूर गांव वालों के साथ सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, पंकज त्रिपाठी अपनी माताजी की पुण्यतिथि के मौके पर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के लोगों के साथ बिताए पलों का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल क्लिप में पंकज त्रिपाठी को बिहार का पारंपरिक लोकगीत ‘फगुआ’ गाते हुए देखा जा सकता है। ग्रे जैकेट, काली शर्ट, कार्गो पैंट और बिहारी अंदाज की पगड़ी में उनका लुक बेहद सादा और दिल को छू लेने वाला है।
Bollywood actor Pankaj Tripathi has been seen singing traditional Phagua songs along with his villagers. 📍Belsand, Gopalganj pic.twitter.com/6d5QgYFbmq — Bihari Man (@BihariMan1) January 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
पंकज त्रिपाठी के वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पंकज त्रिपाठी सच में जमीन से जुड़े कलाकार हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “वह सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सच्चे बिहारी भी हैं।” कई फैंस ने इस बात की तारीफ की कि इतनी सफलता के बावजूद पंकज त्रिपाठी ने अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ा।
एक यूजर ने उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा कि दो नेशनल अवॉर्ड और एक फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद भी उनकी सादगी बरकरार है। गांव के लोगों के बीच बैठकर भोजपुरी में बातचीत करना और लोकगीत गाना, उनके व्यक्तित्व को और खास बना देता है।
क्या होता है फगुआ गीत?
फगुआ या फाग, होली के अवसर पर या उससे पहले गाया जाने वाला पारंपरिक लोकगीत है। यह बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में काफी लोकप्रिय है। बसंत पंचमी से लेकर होली तक ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर लोग इसे गाते हैं, जिसमें राधा-कृष्ण के प्रेम, प्रकृति और हास-परिहास का सुंदर चित्रण होता है।
पंकज त्रिपाठी के थिएटर प्रेम से उनके फैंस पहले से ही वाकिफ हैं। अब खास बात यह है कि उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी थिएटर में डेब्यू कर रही हैं। पंकज और उनकी पत्नी मृदुला तिवारी का पहला नाटक लालाज दिल्ली के भारत रंग महोत्सव में मंचित होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई अटकलें, उदयपुर से वायरल वीडियोज ने बढ़ाई हलचल
2025 में इन प्रोजेक्ट्स में आए थे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 में पंकज त्रिपाठी अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो…इन दिनों में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आए। इसके अलावा, वह वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।
