आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Aamir Khan Third Marriage: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर सकते हैं। शादी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 61 वर्षीय अभिनेता 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बेहद निजी अंदाज में आयोजित किए जाने की तैयारी है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट मुंबई स्थित अभिनेता के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किसी भव्य समारोह की बजाय सादगीपूर्ण तरीके से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं।
रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल होंगे खास दोस्त
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी समारोह में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इसमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त मौजूद रहेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि आमिर और गौरी ने कई मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से जाकर आमंत्रित किया है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सितारों को आमंत्रित नहीं किए जाने की भी चर्चा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
आमिर खान की निजी जिंदगी रही चर्चा में
अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। अभिनेता ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में अलग होने का फैसला किया। इसके बाद आमिर खान ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों ने साल 2021 में आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया।
कौन हैं गौरी स्प्रैट
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई। फिलहाल 5 जुलाई को होने वाली कथित शादी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
