हम फैक्ट्री के…अरिजीत-जाकिर खान के करियर ब्रेक पर मिला पंकज त्रिपाठी का सपोर्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
Pankaj Tripathi News: अरिजीत सिंह और जाकिर खान के करियर ब्रेक पर पंकज त्रिपाठी ने खुलकर समर्थन किया। बोले- कलाकारों के लिए रुकना और खुद को रीचार्ज करना जरूरी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पंकज त्रिपाठी, अरिजीत सिंह, जाकिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Reacts To Mental Health For Artists: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने गांव, जड़ों और सादा जीवन की बात करते नजर आते हैं, जिससे साफ झलकता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद वह आज भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं।
नीलेश मिश्रा की तरह ही पंकज त्रिपाठी भी स्लो लाइफ को अहमियत देते हैं। मुंबई जैसे भागदौड़ भरे शहर में रहते हुए भी उन्होंने अपने घर में ऐसा माहौल बनाया है, जहां शांति और सुकून महसूस किया जा सके। हाल ही में जब सिंगर अरिजीत सिंह और स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने-अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया, तो यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
अरिजीत सिंह ने जहां प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के पीछे क्रिएटिव थकान को वजह बताया, वहीं जाकिर खान ने अपने फैसले को स्वास्थ्य कारणों से जोड़ा। इन दोनों कलाकारों के फैसले पर अब पंकज त्रिपाठी ने खुलकर समर्थन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
पंकज त्रिपाठी ने ब्रेक को बताया जरूरी
एनडीटीवी से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए समय-समय पर रुकना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “खुद को नए सिरे से तैयार करने के लिए आराम जरूरी होता है। बार-बार ब्रेक लेना या काम की रफ्तार कम करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कलाकार होना आसान काम नहीं है। तभी इंसान कुछ नया और बेहतर कर पाता है। हम कोई फैक्ट्री के प्रोडक्ट नहीं हैं।”
बदलते समय में मानसिक सेहत जरूरी
‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर ने आगे कहा कि आज की इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है और हर कलाकार को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हम उन माचिस की डिब्बियों जैसे नहीं हैं, जिन्हें कोई कारखाना रोज तैयार कर दे। हम कलाकार हैं, प्रोडक्ट नहीं।
ये भी पढ़ें- Cocktail 2 के बाद फिर जमेगी शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की जोड़ी, इस बार रोमांटिक कॉमेडी में दिखेगा जादू
आगे कहा कि सेट पर जाने का उत्साह होना चाहिए और उस उत्साह को जिंदा रखने के लिए कभी-कभी खुद को वक्त देना जरूरी होता है।” फिलहाल, पंकज त्रिपाठी का यह बयान न सिर्फ अरिजीत सिंह और जाकिर खान के फैसले को मजबूती देता है, बल्कि इंडस्ट्री में मेंटल हेल्थ और सेल्फ-केयर को लेकर एक जरूरी संदेश भी देता है
