Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी

Riva Kishan Meets Salman Khan: रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने ‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी में सलमान खान से मुलाकात की। रीवा ने सलमान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी की यादगार रात बताया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 09, 2026 | 05:06 PM

रीवा किशन और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Riva Kishan Salman Khan Photos: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अपने पिता रवि किशन के साथ नजर आई थीं। शो में रीवा ने अपने खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा और अब शो की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से उनकी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

रीवा ने सलमान खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सलमान खान हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ ब्लैक हैट पहनी हुई थी, जबकि रीवा भी काफी खुश नजर आईं। तस्वीरों में रीवा का एक्साइटमेंट देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके लिए यह मुलाकात बेहद खास रही।

सलमान से मिलकर क्या बोलीं रीवा

सलमान खान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए रीवा किशन ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कैप्शन की जरूरत ही नहीं है, बस सब दिल से है। ये एक यादगार रात थी, मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं। रीवा के इस कैप्शन से साफ है कि सलमान से मिलना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा रहा।

सम्बंधित ख़बरें

सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी

Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग

Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

अलायंस में दिखा था रीवा का दम

रीवा किशन ने कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। शो में उन्होंने अपने पिता रवि किशन के साथ एंट्री की थी। हालांकि, रवि किशन शो से पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन रीवा ने इसके बाद भी अपनी जगह बनाए रखी और लंबे समय तक गेम का हिस्सा रहीं। वह शो की विनर नहीं बन पाईं, लेकिन अपने पहले रियलिटी शो से उन्होंने दर्शकों के बीच पहचान जरूर बनाई।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी

सक्सेस पार्टी में जुटे कई सितारे

‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी में शो के कई कंटेस्टेंट और इंडस्ट्री से जुड़े सितारे शामिल हुए। रीवा ने पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। पार्टी में सलमान खान के अलावा निर्देशक कबीर खान भी नजर आए। वहीं, शो की पहली ट्रॉफी कबीर खान की पत्नी और अभिनेत्री मिनी माथुर ने अपने नाम की है।

Riva kishan meets salman khan photos alliance party fan moment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 05:06 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ravi Kishan
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.