Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात

Sidharath Malhotra Reaction On Toxic Trailer: टॉक्सिक ट्रेलर को लेकर कियारा ट्रोल हुईं तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी की तारीफ की। यश ने भी अभिनेत्री के किरदार और मेहनत का बचाव किया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 09, 2026 | 05:47 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sidharth Malhotra Supports Kiara Toxic Trailer: कियारा आडवाणी एक लंबे ब्रेक के बाद जल्द ही टॉक्सिक से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल कई गुना बढ़ गया है।

हालांकि इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले इसमें कियारा के किरदार को लेकर बहस शुरू हो गई है। कियारा की लगातार ट्रोलिंग के बीच उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए आगे आए है।

सिद्धार्थ ने पत्नी की जमकर तारीफ की

रविवार, 9 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कियारा की मेहनत, लगन और काम के प्रति जुनून की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि उनकी मेहनत बड़े पर्दे पर साफ नजर आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी

सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी

Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

सिद्धार्थ ने कियारा को टैग करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह फिल्म उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बनने वाली है। उन्होंने निर्देशक गीतू मोहनदास, यश और पूरी टीम के काम की भी सराहना की।

ट्रोलिंग के बीच कियारा को मिला पति का साथ

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया के एक वर्ग ने कियारा और यश के बीच दिखाए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर सवाल उठाए थे। कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल भी किया। ऐसे समय में सिद्धार्थ का खुलकर कियारा के काम की तारीफ करना काफी मायने रखता है। उनकी पोस्ट से साफ है कि वह सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं से ज्यादा अपनी पत्नी की मेहनत और उनके अभिनय पर भरोसा कर रहे हैं।

यश ने भी किया कियारा का बचाव

सिद्धार्थ से पहले फिल्म के लीड एक्टर यश भी कियारा के समर्थन में नजर आए। बेंगलुरु में हुए ट्रेलर लॉन्च के दौरान कियारा को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए यश ने उनके किरदार को काफी गहरा बताया। यश ने कहा कि दर्शकों ने ट्रेलर में जो देखा है, वह फिल्म की कहानी की सिर्फ एक छोटी-सी झलक है। उन्होंने कियारा को बेहद सपोर्टिव को-स्टार बताया और उनके किरदार के लिए की गई मेहनत की भी तारीफ की।

हम अपनी सोच में समय से आगे हैं

ट्रोलिंग को लेकर यश ने यह भी कहा कि एक कलाकार होने के नाते कई तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक, कलाकारों को आलोचनाओं की चिंता करने के बजाय उस काम पर ध्यान देना चाहिए, जिस पर उन्हें भरोसा है।

ये भी पढ़ें :- सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

यश ने उम्मीद जताई कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक कियारा के काम को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। अब फिल्म की रिलीज के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘टॉक्सिक’ में कियारा और यश की जोड़ी दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ती है।

Sidharth malhotra supports kiara toxic trailer yash reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 05:47 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kiara Advani
  • Sidharth Malhotra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.