-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pandit Jasraj Had Given Up Playing Tabla Had Vowed Not To Haircut
पंडित जसराज ने छोड़ा था तबला बजाना, खाई थी बला न काटने की कसम, जानें क्या थी वजह?
- Written By: अदिति भंडारी
पंडित जसराज मेवाती घराने के गायक थे उन्होंने तबला वादक के रूप में शुरुआत की। अपमानजनक अनुभव से आहत होकर तबला छोड़कर गायन में पहचान बनाई। 1946 से संघर्षरत, 1952 में सफलता पाई और बाल कटवाने की प्रतिज्ञा पूरी की।

पंडित जसराज ने छोड़ा था तबला बजाना, खाई थी बला न काटने की कसम (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज एक महान तबला वादक थे। उनके संगीत, उनकी छीड़ी तान आज भी लोगों के कानों में गुंजती है। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ा है लेकिन उनके संगीत ने आज भी उन्हें सभी के दिलों में जिंदा रखा है। जसराज को बचपन से ही शास्त्रीय संगीत में रुचि थी। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया कि उन्होंने तबला बजाना छोड़ दिया। आइए जानते हैं क्या है वो हैरान कर देने वाला किस्सा।
पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के एक गांव में हुआ था। उनका ताल्लुक मेवाती घराने से था। उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता से ली थी। जसराज का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। 3 साल की उम्र में ही संगीत ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद उन्होंने 6 साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू किया था। उसी दौरान बेगम अख्तर का “दीवाना बना दे, वरना कहीं तकदीर तमाशा न बना दे” रिकॉर्ड निकला था। इस गजल ने जसराज के दिल को छू लिया था। वे पूरे समय इसे गुनगुनाते रहते थे।
इसके बाद वक्त ने करवट ली और जसराज के पिता का देहांत हो गया, जिसके कारण उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। एक इंटरव्यू में पंडित जसराज ने बताया था कि वे स्कूल से आकर घंटों तबला बजाते थे और रियाज करते थे। उनके एक भाई और थे जिनका नाम पंडित प्रताप नारायण था। वे म्यूजिक डायरेक्टर ललित-जतिन के पिता थे। उन्होंने बताया कि जब उनके भाई ने उन्हें तबला बजाते देखा तो उन्होंने उन्हें तबले की शिक्षा दिलवाई। जिसके बाद उन्हें किसी भी कार्यक्रम में तबला वादक को नहीं बुलाना पड़ता था, उसकी फीस बच जाती थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
जब ‘तम्मा तम्मा’ स्टेप को बताया गया फ्लॉप, जावेद जाफरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पंडित जसराज ने बताया कि इस वक्त प्रसिद्ध दिग्गज संगीतकार कुमार गंधर्व ने मेरे भाई से मुझे संगीत के एक कार्यक्रम में ले जाने की इजाजत मांगी। उस कार्यक्रम में मैंने उनका गाना सुना। उनके लिए बजाया। इस तरह मैं कई कार्यक्रमों में जाने लगा। एक बार पाकिस्तान के लाहौर में जन्माष्टमी का जश्न था। स्टेज सजाया गया। लेकिन वहां तबले और अन्य संगीत यंत्र नहीं थे। मैंने आयोजक से पूछा, “तबला कहां है?” उसने कहा, “गड्ढे में।” मैंने कहा, “गड्ढे में ऐसा क्यों? वो तो स्टेज पर होना चाहिए।” आयोजक ने कहा कि तबला बजाने वाले रागी के साथ बैठेंगे? ऐसा नहीं होता। उनकी जगह नीचे है। ये बात सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं पंडाल से बाहर जाकर रोने लगा। मेरे भाई ने मुझे रोते देखा तो पूछा, “रो क्यों रहे हो? चलो अंदर, तबला बजाना है।” मैंने तबला बजाने से इंकार कर दिया। बाहर से किसी को फिर तबला बजाने के लिए बुलाया गया। उस दिन मैंने तबला बजाना छोड़ दिया और गाने लगा।
इसके बाद पंडित जसराज ने बताया कि उन्हें शास्त्रीय संगीत में वो पहचान नहीं मिली जो वो चाहते थे। इसलिए उन्होंने सन 1946 में कसम खाई कि वे तब तक बाल नहीं कटेंगे जब तक उन्हें वो पहचान नहीं मिलती। इसके बाद उन्हें 1952 में पहचान मिली जो वे चाहते थे, फिर उन्होंने बाल कटवाए।
Pandit jasraj had given up playing tabla had vowed not to haircut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













