विराट कोहली का कैसा रहा है विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड? देखें अब तक के प्रदर्शन की पूरी लिस्ट

Virat Kohli's Record In VHT: विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2009-10 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। आइए, जानते हैं उनका रिकॉर्ड...
Virat Kohli's Record In Vijay Hazare Trophy
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Virat Kohli's Record In Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली विजय हजारे में 15 साल बाद खेलते दिखेंगे। बीसीसीआई द्वारा आगामी विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। पहले दो मुकाबले के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

विराट कोहली की मौजूदगी से दिल्ली की टीम और मजबूत हो गई है। इस टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। वहीं इस टीम में इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, हर्षित राणा, नीतीश राणा, यश ढुल, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। विराट कोहली की वापसी से दिल्ली का हौसला बुलंद हो गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय से दिल्ली का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा है।

दिल्ली को कोहली से विराट उम्मीदे

ऐसे में विराट कोहली ही है जो दिल्ली को फिर से नॉकआउट राउंड में क्वालीफाई करवा सकते हैं। कोहली इन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में, उन्होंने पहले दो मैचों में लगातार दो सेंचुरी लगाईं और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के ACA-VCA स्टेडियम में खेले गए तीसरे गेम में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट अपनी घरेलू टीम के लिए भी बल्ले से अपनी शानदार फॉर्म बनाए रखने की कोशिश करेंगे और उन्हें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेंगे।

दिल्ली के विराट कोहली ने साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी खेला था। उसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब सिर्फ वनडे में खेलते दिख रहे हैं। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने आखिरी बार 2010 में खेला था।

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन

विपक्षी टीम रन गेंद 4/6s मैदान तारीख
बंगाल 56 56 1/3 विशाखापत्तनम 2 अप्रैल 2008
जम्मू और कश्मीर 102 113 14/0 धर्मशाला 15 फरवरी 2009
पंजाब 119* 110 14/3 धर्मशाला 17 फरवरी 2009
हिमाचल प्रदेश 23 26 4/0 ऊना 19 फरवरी 2009
हरियाणा 124 82 9/7 धर्मशाला 21 फरवरी 2009
सर्विसेज 45 58 5/1 ऊना 23 फरवरी 2009
रेलवे 114 93 17/1 अगरतला 28 फरवरी 2009
बंगाल 7 10 1/0 अगरतला 4 मार्च 2009
जम्मू और कश्मीर 16 16 3/0 सिरसा 10 फरवरी 2010
पंजाब 71 48 4/2 सिरसा 12 फरवरी 2010
हिमाचल प्रदेश 32 33 6/0 सिरसा 14 फरवरी 2010
हरियाणा 94 99 10/0 रोहतक 16 फरवरी 2010
सर्विसेज 16 8 3/0 गुड़गांव 18 फरवरी 2010

विराट कोहली ने 2008 से 2010 तक दिल्ली के लिए कुल 13 विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेले हैं और 13 पारियों में कुल 819 रन बनाए हैं। कोहली ने इस प्रीमियर घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट में चार सेंचुरी और तीन फिफ्टी लगाई हैं, और इस टूर्नामेंट में उनका बैटिंग एवरेज 68.25 है। उनके नाम दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2009 के विजय हजारे ट्रॉफी एडिशन में, कोहली ने सात मैच खेले और 534 रन बनाए। उन्होंने चार सेंचुरी लगाईं और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो मैचों के लिए दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत (C), आयुष बदोनी (VC), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (WK), नितीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी

Navbharat Live
navbharatlive.com