Zomato की फनी गलती! बर्थडे केक पर ‘Happy Birthday’ की जगह लिखा ‘Leave at Security’, वीडियो वायरल

Zomato Cake Viral : जोमेटो से मंगाए गए बर्थडे केक पर ‘Happy Birthday’ की जगह ‘Leave at Security’ लिखा आया। डिलीवरी इंस्ट्रक्शन केक मैसेज में बदल गया और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
A Zomato delivery mix-up led to a birthday cake reading “Leave at Security” instead of “Happy Birthday,” making the video go viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Zomato Mistake : आज के समय में केक सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि हर खास मौके की पहचान बन चुका है। जन्मदिन हो, सालगिरह हो या कोई सरप्राइज केक पर लिखी एक लाइन पूरे माहौल को खास बना देती है।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जोमेटो की एक छोटी-सी गलती ने इस खुशी को हंसी का कारण बना दिया। वीडियो में दिख रहा केक बर्थडे के लिए ऑर्डर किया गया था, लेकिन उस पर ‘Happy Birthday’ की जगह कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देखकर हर कोई ठहाके लगाने लगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो नक्षत्र नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में बर्थडे सेलिब्रेशन का माहौल दिखता है, लेकिन जैसे ही कैमरा केक पर जाता है, सबकी हंसी छूट जाती है। केक पर लिखा था- ‘Leave at Security’।

दरअसल, केक ऑर्डर करते समय यूजर ने जोमेटो ऐप पर दो अलग-अलग चीजें लिखी थीं। एक मैसेज केक पर लिखने के लिए और दूसरा डिलीवरी इंस्ट्रक्शन में, जिसमें बताया गया था कि केक सिक्योरिटी के पास छोड़ दिया जाए। लेकिन जोमेटो की तरफ से हुई कंफ्यूजन में डिलीवरी इंस्ट्रक्शन ही केक पर प्रिंट हो गया।

लोगों ने इसे जोमेटो का सबसे फनी मोमेंट बताया

इस मजेदार गलती का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग न सिर्फ वीडियो शेयर कर रहे हैं, बल्कि कमेंट सेक्शन में जोमेटो की जमकर चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जोमेटो ने डिलीवरी इंस्ट्रक्शन 100% फॉलो कर लिया।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अब केक ऑर्डर करने से पहले मैसेज तीन बार चेक करूंगा।”

कई लोगों ने इसे जोमेटो का सबसे फनी मोमेंट बताया। यह घटना भले ही मजाक बन गई हो, लेकिन साथ ही यह भी सिखाती है कि ऑनलाइन ऑर्डर करते वक्त हर डिटेल ध्यान से भरना जरूरी है, वरना ‘Happy Birthday’ की जगह ‘Leave at Security’ भी लिखा आ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com