- Hindi News »
- Entertainment »
- Pakistani Actors Instagram Account Again Ban In India After 24 Hours
पाकिस्तानी एक्टर्स पर फिर गिरी गाज, 24 घंटे की चांदनी फिर अंधेरी रात
पाकिस्तानी कलाकारों के लिए चांदनी सिर्फ 24 घंटे की थी और फिर अंधेरी रात आ गई है। फवाद खान और हानिया आमिर समेत पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में फिर से बैन कर दिया गया है।
- Written By: अनिल सिंह

फवाद खान हानिया आमिर और मावरा होकेन
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में बैन लगा दिया गया था, लेकिन बुधवार को फवाद खान और हानिया आमिर समेत पाकिस्तान के कई कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से दिखाई देने लगे थे। जैसे ही इस पर खबर पब्लिश हुई इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान के इन कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में बैन लगा दिया गया। 24 घंटे के अंदर यह एक्शन हुआ है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तानी कलाकारों के लिए 24 घंटे की चांदनी थी फिर अंधेरी रात आ गई है।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव का माहौल देखने को मिला। कहा यह भी जा रहा था कि किसी भी समय युद्ध शुरू हो सकता है। लेकिन अब मामला शांत है। तब पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर भी भारत में गुस्से का माहौल देखने को मिला था। पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम से किए जा रहे लगातार पोस्ट से मामला और गरमा रहा था, इसीलिए पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन किया गया था।
ये भी पढ़ें- राजनीति छोड़ फिल्मों में आएंगे राघव चड्ढा? परिणीति चोपड़ा ने दिया मजेदार जवाब
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भले ही कम हो गया है लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से एक्टिव होने के बाद इसकी तुरंत शिकायत की गई। खबर के मुताबिक ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिखी और तुरंत पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन करने की मांग की।
पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर भारत में इस समय नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है। सरदार जी 3 नाम की दिलजीत दोसांझ की फिल्म भी इस समय चर्चा में है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बावजूद फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं भले ही फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स के लिए गुस्सा बरकरार है। कुल मिलाकर अब यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तानी कलाकारों का सोशल मीडिया अकाउंट जो भारत में अब नजर आ रहा था, अब वह एक बार फिर बंद हो गया है।
Pakistani actors instagram account again ban in india after 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: सोशल मीडिया पर छाया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का डिजिटल आंदोलन
May 22, 2026 | 11:15 AMSewri Worli Elevated Road Project पर बीएमसी सख्त, एमएमआरडीए से मांगी 1.39 करोड़ की पेनाल्टी
May 22, 2026 | 11:15 AMED Raid: कोलकाता में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व डीसीपी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी
May 22, 2026 | 11:13 AMPWD Review Meeting:भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन नई सड़कों से होगा समृद्ध ,सीएम मोहन ने की समीक्षा
May 22, 2026 | 11:08 AMभोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
May 22, 2026 | 11:06 AMMumbai Metro 3 Project को रफ्तार, आरे और धारावी में बनेगा 419 करोड़ का मेट्रो भवन
May 22, 2026 | 11:02 AMहोटल में घुसकर जान से मारने की धमकी, प्रसाद लाड के मनोज जरांगे पाटिल से मिलने से पहले संभाजीनगर में क्या हुआ
May 22, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














