- Hindi News »
- Entertainment »
- Operation Sindoor Sonu Nigam Says He Entered House And Killed Modi Your Father Is Pakistani
Operation Sindoor: ‘घर में घुसकर मारा है…बाप तुम्हारा मोदी है, समझे बेटा पाकिस्तान’ आतंकी ठिकानों पर बोले सोनू निगम
- Written By: स्नेहा मौर्या
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर तबाही मचा दी। वहीं ये खबर सुनते ही अब बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है।

सोनू निगम(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इस सैन्य अभियान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में चल रहे आतंकी अड्डों पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर की खबर सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आम जनता से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों तक, हर कोई इस कार्रवाई की तारीफ कर रहा है। इसी बीच मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक पोस्ट सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है,
भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है। समझे बेटा पाकिस्तान!#OperationSindoor — Sonu Nigam (@SonuNigamSingh) May 6, 2025
उन्होंने अपने तीखे शब्दों में पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए लिखा कि “घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है। समझे बेटा पाकिस्तान!”
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत माता की जय!” उन्होंने भारतीय वायुसेना की वीरता को सलाम किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “#OperationSindoor”। वीडियो में पाकिस्तान की एक सड़क पर मिसाइल गिरती दिख रही है, जिससे लोग डर के मारे गाड़ियां छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “जय हिंद, जय हिंद की सेना!” असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी भारतीय सेना की सराहना की और कहा कि आतंक के खिलाफ यह सख्त कदम बहुत जरूरी था।
वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में गर्व और जोश का माहौल है। यह कार्रवाई भारत के संकल्प और आत्मरक्षा की ताकत का प्रतीक बन चुकी है। आपको बता दें, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी। हालांकि, आतंकियों ने इन टूरिस्टों से धर्म पूछकर सिर्फ हिंदुओं को टारगेट किया था।
Operation sindoor sonu nigam says he entered house and killed modi your father is pakistani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Massachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PM426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
May 31, 2026 | 12:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत
May 31, 2026 | 12:12 PMगुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की जॉर्जिया में मौत की आशंका! 17 दिनों बाद नदी में शव मिलने की खबर
May 31, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














