-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Big Revelation In Nia Chargesheet Regarding Pahalgam Attack
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
- Written By: मनोज आर्या
Pahalgam Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दिए गए बयान में बशीर अहमद ने कहा कि उसने तीनों आतंकियों को हमले से पहले ही देखा था। आतंकियों ने उससे कहा कि उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर ले जाया जाए।

पहलगाम हमले की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल पहलगाम में पिछले साल हुए दर्दनाक आतंकी हमले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने चार्जशीट चौंकाने वाला खुलासा किया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों के पैसों से जीवन यापन करने वाले दो स्थानीय गाइड परवेज और बशीर अहमद चाहते तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन उनकी खामोशी और आतंकियों को दी गई ‘लोकल मदद’ ने इस बड़े आतंकी हमले को आखिरी अंजाम तक पहुंचा दिया।
चार्जशीट के अनुसार, हमले से एक दिन पहले 21 अप्रैल 2025 को तीन आतंकी फैजल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी पहलगाम इलाके में घूम रहे थे। तीनों आतंकियों ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया और उन्हें सुरक्षित ठिकाना देने की मांग की।
लोकल से आतंकियों को मिली थी मदद
राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दिए गए बयान में बशीर अहमद ने कहा कि उसने तीनों आतंकियों को हमले से पहले ही देखा था। आतंकियों ने उससे कहा कि उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर ले जाया जाए। इसके बाद बशीर उन्हें एक पेड़ के नीचे रुकने को कहकर परवेज की झोपड़ी यानी ढोंक पर पहुंचा और परवेज व उसकी पत्नी को चुप रहने के लिए कहा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, लेकिन इन श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार
शाम करीब 5 बजे बशीर इशारे से तीनों आतंकियों को बुलाकर परवेज की झोपड़ी में ले गया। चार्जशीट के अनुसार, आतंकियों के हाथों में हथियार थे और उनके बैग भी हथियारों से भरे हुए थे। वे उर्दू में बात कर रहे थे लेकिन उनका लहजा पंजाबी था। बशीर ने पूछताछ में माना कि हुलिया देखकर वह समझ गया था कि वे ‘मुजाहिद’ यानी आतंकी हैं।
पांच घंटे तक झोपड़ी में रुके थे आतंकी
आतंकियों ने खुद को बेहद थका और प्यासा बताते हुए अल्लाह के नाम पर मदद मांगी। इसके बाद परवेज और बशीर ने उन्हें पानी पिलाया, चाय दी और खाना खिलाया। जांच में सामने आया है कि तीनों आतंकी करीब पांच घंटे तक झोपड़ी में रुके रहे। इस दौरान उनके और दोनों स्थानीय लोगों के बीच लंबी बातचीत भी हुई। चार्जशीट के अनुसार, आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा, पहलगाम में सुरक्षा बलों के कैंप, फोर्सेज की मूवमेंट और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी जुटाई। NIA का कहना है कि परवेज और बशीर को इस बात का पूरा अंदाजा था कि वे आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
हमले से लोकल गाइड पहले दिखे थे आतंकी
रात करीब 10 बजे जब आतंकी वहां से निकलने लगे तो परवेज और बशीर ने उनके लिए 10 रोटियां और सब्जी पैक करके दी। आतंकियों ने अपने साथ हल्दी, मिर्च, नमक, पतीला और करछी भी ले गए। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि आतंकियों ने बदले में परवेज को 3 हजार रुपये दिए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि हमले वाले दिन यानी 22 अप्रैल को भी परवेज और बशीर ने उन्हीं तीनों आतंकियों को बैसरन घाटी के बाहर फेंस पर बैठे देखा था। दोनों उस दिन दो पर्यटकों को लेकर बैसरन घाटी गए थे।
यह भी पढ़ें: शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
जब वे पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी नजर आतंकियों पर पड़ी और वे सतर्क हो गए। कुछ देर बाद जब दोनों नीचे पहलगाम पहुंचे, तभी ऊपर बैसरन घाटी में बड़ा आतंकी हमला हो गया। हमले के बाद दोनों स्थानीय लोग चुपचाप अंडरग्राउंड हो गए।
Big revelation in nia chargesheet regarding pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMमुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














