-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Water Supply Project Land Transfer Clearance Update
426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
- Written By: अपूर्वा नायक
Bhiwandi Water Supply Project: भिवंडी-निजामपुर की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति योजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। बीएमसी ने पाइपलाइन के लिए जमीन हस्तांतरण की अड़चनें 10 दिनों में दूर करने का आश्वासन दिया।

भिवंडी जल आपूर्ति परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )
Bhiwandi Water Supply Project News: अमृत अभियान 2.0 उपक्रम अंतर्गत भिवंडी-निजामपुर शहर की विस्तारित जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन के लिए लीज पर जमीन उपलब्ध कराने संबंधी सभी बाधाओं को बृहन्मुंबई महानगरपालिका अगले 10 दिनों में दूर करेगी।
यह आश्वासन बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर ने दिया है। यह जानकारी भिवंडी पूर्व के समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने दी।
गौरतलब हो कि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक रईस शेख, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के आयुक्त अनमोल सागर, उपमहापौर तारीक मोमीन तथा भिवंडी-मनपा जलापूर्ति अभियंता संदीप पटनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
छत्रपति संभाजीनगर से यवतमाल भेजे जा रहे 1040 बैग नकली खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार पर मामला दर्ज
जल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश
इस संदर्भ में विधायक रईस शेख ने कहा कि मुंबई शहर की जलापूर्ति योजना के लिए भिवंडी महानगरपालिका ने पहले सहयोग किया था। अब भिवंडी महानगरपालिका को पाइपलाइन के लिए जमीन की आवश्यकता है, जो बृहन्मुंबई महानगरपालिका की है।
जमीन को लीज पर देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में इस योजना के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका से लीज पर जमीन लेने में आ रही अड़चनों पर चर्चा की गई। 25 अक्टूबर, 2024 को जमीन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।
संयुक्त बैठकें, स्थल निरीक्षण, नक्शे, जमीन का सीमांकन और तकनीकी दस्तावेजों की पूर्ति भिवंडी महानगरपालिका द्वारा की जा चुकी है। अब अंतिम प्रशासनिक मंजूरी और जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शेष है। सभी बाधाओं को तत्काल दूर करने का आश्वासन मुंबई महानगरपालिका द्वारा बैठक में दिया गया।
426 करोड़ रुपये की लागत वाली है यह जलापूर्ति परियोजना
विदित हो कि, जलापूर्ति योजना लगभग 426 करोड़ रुपये की लागत की है। भिवंडी की संभावित 15 लाख 84 हजार आबादी को ध्यान में रखकर इसकी योजना बनाई गई है। योजना के तहत पिसे बांध स्रोत, बीएनसी टैपिंग स्रोत तया स्टेम पाइप लाइन चौत के माध्यम से भिवंडी को 273 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी की ली जान, तीन दिन बाद पुलिस ने दबोचा
भिवंडी के लिए अहम योजना
- योजना में जैकवेल, ओवरहेड पंप हाउस, जलशुद्धीकरण केंद्र, जल संतुलन टंकियां, विद्युत केंद्र, नदी एवं नालों पर पुल, पंप गृह तथा लगभग 24 किलोमीटर लंबी 1321 मिमी व्यास और 12 मिमी मोटाई वाली स्टील पाइपलाइन बिछाने का कार्य शामिल है।
- भिवंडी वासियों की पानी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- राज्य सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा संबंधित विभागों के साथ महानगरपालिका प्रशासन लगातार समन्व्य और फॉलोअप कर रहा है। योजना की 75 * मंजूरियां प्राप्त हो चुकी है। जमीन हस्तातरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 2 वर्षों में यह योजना पूर्ण हो जाएगी।
Bhiwandi water supply project land transfer clearance update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Jun 17, 2026 | 02:33 AMAaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM














